-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mobile Recharges Will Get More Expensive Again Airtel Hints At A Tariff Hike
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
- Reported By: विष्णु भारद्वाज | Edited By: मनोज आर्या
Airtel Unlimited Data Pack: कम कीमत पर असीमित डेटा उपलब्ध कराने पर भी एयरटेल को मुनाफा हुआ। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 37% की वृद्धि के साथ 8,167 करोड़ रुपये रहा।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Airtel Unlimited Data Pack: कम कीमत वाले असीमित डेटा (अनलिमिटेड डेटा) प्लान अब महंगे हो सकते हैं। इसका संकेत प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने दिया है। कंपनी ने कहा है कि कम कीमत वाले असीमित डेटा (अनलिमिटेड डेटा) प्लान के शुल्क में बढ़ोतरी की गुंजाइश दिख रही है। एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने जून तिमाही के नतीजों के बाद विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि शुल्क ढांचे में सुधार का मतलब केवल दरें बढ़ाना नहीं है, बल्कि मोबाइल योजनाओं की मौजूदा संरचना को अधिक संतुलित बनाना है। इससे पहले एयरटेल ने अप्रैल 2026 में अपने प्लान की दरों में वृद्धि की थी।
अभी बहुत सस्ता डेटा- विट्टल
गोपाल विट्टल ने कहा कि अभी बहुत कम कीमत पर असीमित डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) की वृद्धि सीमित हो जाती है। उन्होंने कहा कि दीर्घकाल में यह व्यवस्था टिकाऊ नहीं है. विट्टल ने कहा कि अधिकांश देशों में छोटे, मध्यम, बड़े और प्रीमियम श्रेणी के अलग-अलग मोबाइल प्लान उपलब्ध हैं. इसलिए भारत में भी मोबाइल सेवाओं के लिए अधिक संतुलित और तर्कसंगत शुल्क ढांचे की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
सम्बंधित ख़बरें
कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
अब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
भारती एयरटेल ने खूब कमाया मुनाफा
कम कीमत पर असीमित डेटा उपलब्ध कराने पर भी भारती एयरटेल ने खूब मुनाफा कमाया है। भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,167 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का भारत में प्रति उपयोगकर्ता औसत मासिक राजस्व (एआरपीयू) बढ़कर 264 रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले 250 रुपये था। कंपनी ने इसे उद्योग में सबसे अधिक बताया।
Mobile recharges will get more expensive again airtel hints at a tariff hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














