-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia Congress Victory Rally Umang Singhar Address
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Congress Grand Celebration Datia: दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का धमाकेदार प्रदर्शन, नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने निकाला भव्य विजय जुलूस।

दतिया के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress Victory Rally Datia: दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने पीतांबरा पीठ मंदिर के सामने से भव्य विजय जुलूस निकाला, जो किला चौक पहुंचकर आभार सभा में बदल गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता अवधेश नायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश के बीच निकले इस विजय जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक कुंवर घनश्याम सिंह रास्ते में दुकानदारों और नागरिकों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। किला चौक पर आयोजित सभा में उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की हर तकलीफ उनकी अपनी तकलीफ होगी और वे दतिया के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
उमंग सिंघार ने जताया मां पीतांबरा और दतिया की जनता का आभार
सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने देवी मां पीतांबरा और दतिया की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब दतिया की जनता को भय में रहने की जरूरत नहीं है और कांग्रेस हर कदम पर जनता के साथ खड़ी रहेगी। उमंग सिंगार ने यह भी कहा कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता का यही सहयोग फिर चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को प्रशासन पर साधा निशाना
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से बीजेपी सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष ने चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन जीत सत्य और जनता की हुई है। पटवारी ने देवी मां पीतांबरा को नमन करते हुए कहा कि वे दतिया की जनता के ऋणी रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए गए और प्रशासन ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। साथ ही दावा किया कि 2028 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
यह भी पढ़ें: रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद उत्साह में एमपी कांग्रेस
दतिया उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने विजय जुलूस और आभार सभा के माध्यम से अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। पार्टी इस जीत को 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाले बड़े संदेश के रूप में पेश करने की कोशिश करती नजर आई।
Datia congress victory rally umang singhar address
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













