- Hindi News »
- Health »
- Know Which People Should Avoid Eating Watermelon
इन लोगों को नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन, जानिए क्या है इसके नुकसान
- Written By: सीमा कुमारी
पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेट और हेल्दी रहता है। लेकिन कुछ बीमारियों में तरबूज खाना आपकी स्थिति को बदतर बना सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए।

किन लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Watermelon side effects:गर्मियों में गला सूख रहा हो और मीठा-रसीला तरबूज मिल जाए तो क्या ही कहना। आमतौर पर लोग इसे स्वाद और मजे के लिए खाते हैं। लेकिन, आपको बता दें, तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करता है। पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेट और हेल्दी रहता है।
इसे खाने से और भी कई सारे फायदे होते हैं। इसके बावजूद, कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के दौरान तरबूज खाने से मना किया जाता है। लोग अक्सर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं और तरबूज को अपने पसंदीदा गर्मियों के फल के रूप में खाते हैं। ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए।
किन लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए जानिए
सम्बंधित ख़बरें
Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
Tea vs Coffee: जानिए किसमें होता है ज्यादा कैफीन और कितनी चाय या कॉफी पीना है सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय
इंजेक्शन से बदला जा रहा तरबूज का रंग! जानिए क्या है असली सच्चाई, FSSAI ने क्या बताया?
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
किडनी के मरीज
आपको बता दें, जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई बीमारी होती है, उन्हें भी तरबूज का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। तरबूज में मौजूद मिनरल्स से किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में पानी भारी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों की किडनी इस हद तक खराब हो चुकी है कि उनके शरीर में यूरीन बन भी नहीं पा रहा, उन्हें यह फल खाने से बचना चाहिए।
अस्थमा के मरीज
बता दें, तरबूज का सेवन अस्थमा के मरीजों को भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि,अस्थमा के मरीजों को ठंडी चीजें खाने की मनाही होती है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, लिहाजा अस्थमा के रोगियों को इसे खाने की मनाही होती है। इसके अलावा तरबूज में अमीनो एसिड पाया जाता है जो अस्थमा रोगियों की तकलीफ बढ़ा सकता है।
डायबिटीज के मरीज
तरबूज का सेवन डायबिटीज के मरीजों को भी सोच समझकर खाना चाहिए तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण डायबिटीज केरोगियों को इसे खाने के लिए मना किया जाता है। इसके अलावा, इसमें पानी की मात्रा और भरपूर फाइबर होने के कारण, डायबिटीज रोगी कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए कम मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते हैं।
वायरल बुखार
अगर आपको वायरल बुखार है तो तरबूज खाने से बचना चाहिए। बुखार के दौरान इस ठंडे फल का सेवन फायदेमंद नहीं हो सकता है और ये बुखार के लक्षणों को बढ़ा सकता है। इसकी ठंडी तासीर शरीर के नेचुरल तापमान को अनबैलेंस कर सकता है। साथ ही बेचैनी भी बढ़ सकती है। ये डाइजेशन सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है, जो बुखार के कारण पहले से ही कमजोर होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
एलर्जी
जिन लोगों को एलर्जी है उन्हें तरबूज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके लक्षण और भी बढ़ सकते हैं। अगर आपको तरबूज खाने के बाद कोई एलर्जी होती है, तो इसे खाने से बचना ही बेहतर है। साथ ही अगर पेट से जुड़ी कोई एलर्जी है आपको इससे खास तौर पर परहेज करना चाहिए।
Know which people should avoid eating watermelon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














