- Hindi News »
- Health »
- Know About These Ayurvedic Remedies To Quit Smoking
No Smoking Day 2025: आज मनाया जा रहा है धूम्रपान निषेध दिवस, जानिए सिगरेट छुड़ाने के इन आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में
- Written By: दीपिका पाल
आज दुनियाभर में धूम्रपान निषेध दिवस (No Smoking Day) मनाया जा रहा है यह दिन धूम्रपान के सेवन और इसके दुष्प्रभावों को बताने का काम करता है।आज इस लेख में हम आपको धूम्रपान छोड़ने के घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे है।

स्मोकिंग छुड़ाने के आयुर्वेदिक नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया)
No Smoking Day 2025: धूम्रपान, एक ऐसा मादक पेय जिसके दीवानें लाखों- करोड़ों युवा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो या फिर रेस्तरां में सिगरेट सुलगाएं और धुआं उड़ाते लोग नजर आ जाएगें। आज दुनियाभर में धूम्रपान निषेध दिवस (No Smoking Day) मनाया जा रहा है यह दिन धूम्रपान के सेवन और इसके दुष्प्रभावों को बताने का काम करता है। इस दिवस के जरिए धूम्रपान को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। आपका सिगरेट पीना आपको शरीर के अंदर कैसे जला रहे है इसकी जानकारी नहीं होती है लेकिन यह दिवस धूम्रपान को जीवन से हटाने के लिए प्रेरित करता है। आज इस लेख में हम आपको धूम्रपान छोड़ने के घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे है जो आपके लिए कारगर साबित होंगे।
जानिए कब हुई इस दिवस की शुरुआत
यहां पर धूम्रपान निषेध दिवस का इतिहास काफी पुराना है इस दिन को मनाने का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं। इस दिवस को मनाने की पहल 1984 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी। लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करने के अलावा इस दिवस को दुनियाभर में प्रमुखता से मनाया जाता है। यह दिन मार्च महीने में दूसरे बुधवार को मनाते है।यह दिन धूम्रपान के कारण स्वस्थ्य और शरीर पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जानकारी देता है। इस दिन कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
जानिए साल 2025 की थीम
आपको हर साल मनाए जाने वाले No Smoking Day की जानकारी देते चलें तो 12 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस के लिए हर साल थीम बदलती रहती है। इस साल धूम्रपान निषेध दिवस 2025 की थीम है, “अपील का पर्दाफाश करना” (Unmasking the Appeal) No Smoking Day हमें याद दिलाता है कि धूम्रपान छोड़ना संभव है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगर हेल्दी जीवन चाहते हैं तो आपको स्मोकिंग छोड़नी चाहिए हमें खुद भी इससे बचना होगा और दूसरों को भी प्रेरित करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
कई बीमारियों दूर भगाने के लिए दिवस जरूरी
आपको बताते चलें कि, हर साल धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है क्योंकि धूम्रपान या तंबाकू खाने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप और सांस की समस्याएं हो सकती हैं। यह न केवल धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को बल्कि उनके आसपास के लोगों को भी प्रभावित करता है, जिसे पैसिव स्मोकिंग (Passive Smoking) कहा जाता है। धूम्रपान निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को इस बुरी आदत से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
जानें सिगरेट छुड़ाने के उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
धूम्रपान निषेध दिवस कैसे मनाएं
इस धूम्रपान निषेध दिवस को आप 12 मार्च को मना सकते है जहां पर ज्यादा संख्या में लोग हो जिन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता हो।धूम्रपान निषेध दिवस पर स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के दुष्प्रभावों से जुड़ी जानकारियों को साझा करने की कोशिश करें। इसके अलावा आप सोशल मीडिया के माध्यम से भी तंबाकू के खतरों की जानकारी दे सकते हैं। आप पोस्टर और बैनर लगा कर भी लोगों को जागरुक कर सकते हैं। यहां पर धूम्रपान छोड़ने के लिए आपको खुद प्रयास करने की आवश्यकता है।धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित करें। एक बेहतर समाज बनाने के लिए मेडिकल एक्सपर्ट और काउंसलर की मदद लें।
सिगरेट छुड़ाने के आयुर्वेदिक नुस्खे
यहां पर सिगरेट अगर आपकी जिंदगी की लत बन गई है औऱ आप इस लत को खत्म करना चाहते है तो, घरेलू या आयुर्वेदिक नुस्खों का उपयोग कर सकते है। इसे लेकर डॉ निशांत सिंह बताते हैं कि धूम्रपान फेफड़ों के साथ-साथ हमारे हार्ट, लिवर और किडनी के लिए भी नुकसान दायक है इसलिए लत को सुधार लीजिए..
1- पहला नुस्खा – अगर आपको सिगरेट पीने का मन करता है, तो आप सौंफ और मिश्री का सेवन करें. इससे आपकी धूम्रपान करने की इच्छा कम हो सकती है.
2- दूसरा नुस्खा – इसके अलावा आपको जब भी सिगरेट पीने का मन करे तो कच्ची हल्दी, अदरक और लौंग को एक कप पानी में उबाल लीजिए. फिर आप इसे छान लीजिए और सुबह शाम सेवन करें.
3- तीसरा नुस्खा – वहीं, जब आपको धूम्रपान करने का मन करे तो दालचीनी का सेवन आप चाय, दूध या पानी के माध्यम से करें. इससे भी आपको बहुत राहत पहुंचेगी.
4-योगा करें- सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए आप कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका आसन करें. इससे आप अपने सिगरेट की लत पर आसानी से काबू पा सकते हैं।
Know about these ayurvedic remedies to quit smoking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
May 26, 2026 | 01:57 PMगर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
May 26, 2026 | 01:54 PMटीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 80 लाख कैश बरामद, और क्या मिला?
May 26, 2026 | 01:52 PMDivyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए दो नन्हे मेहमान, तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी
May 26, 2026 | 01:52 PMतीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
May 26, 2026 | 01:52 PMबारहवी बांध का जलस्तर घटा, ठाणे और आसपास के शहरों में बढ़ा जल संकट का खतरा
May 26, 2026 | 01:47 PMचंद्रपुर में पेट्रोल-डीजल संकट और कालाबाजारी रोकने के लिए कलेक्टर वसुमना पंत खुद उतरीं मैदान में
May 26, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM













