-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Monsoon 2026 Baby Care Tips To Prevent Infection And Boost Immunity
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
- Written By: रीता राय सागर
Monsoon Baby Care: बारिश के मौसम में बीमारियां अधिक फैलती हैं। ऐसे में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं। हाइजीन संबंधी कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे बचा जा सकता है।

मानसून केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
Monsoon Cleaning tips For Baby: बारिश के मौसम में आस पास खुली जगहों में पानी भर जाता है, साथ ही वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इस वजह से मच्छर और अन्य कीटाणुओं की संख्या भी बढ़ जाती है।
बच्चे बाहर खुले में खेलने निकलते हैं, कई बार बारिश में भीग जाते हैं, इन सभी से बच्चों में इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। ऐसे में स्किन इन्फेक्शन, निमोनिया, सर्दी खांसी, चेस्ट इन्फेक्शन आदि समस्याएं परेशान करती है। इस प्रकार की समस्यायों को अवॉयड करने के लिए, बरसात में बच्चों का खास ध्यान रखें।
बच्चों की सुरक्षा के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
विशेषज्ञ मानते हैं कि जैसे-जैसे मौसम बदलता है, माता-पिता और केयर टेकर को बच्चों को संभावित संक्रमणों से बचाने के लिए सतर्क रहना चाहिए। कुछ सावधानियों का ध्यान रखकर आप अपने नन्हे-मुन्नों को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Giloy Side Effects: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली गिलोय भी पहुंचा सकती है लिवर को नुकसान, जानें कब बनती है खतरनाक
Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा
Ragi Soup Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी
Potassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
हैंड वॉश की आदत बनाएं
कीटाणुओं के फैलने को रोकने के लिए बार-बार हाथ धोने की आदत होनी चाहिए। बच्चे खेलते कूदते हुए अलग-अलग जगहों को छूते हैं, जिससे तमाम तरह के कीटाणु उनके हाथों में चिपकते हैं औऱ फिर हाथों से होते हुए उनके मुंह और नाक के जरिए अंदर चले जाते हैं, जो उन्हें बीमार बनाते हैं।
अपने बच्चों को साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथों को अच्छी तरह से धोना सिखाएं, खासकर भोजन से पहले और शौचालय का उपयोग करने या बाहर खेलने के बाद। इतना ही नहीं यदि बच्चे ने किसी भी ऐसी वस्तु को छुआ है, जिस पर धुल जमें हैं, तब भी हाथ साफ करना जरुरी है।
मानसून केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
इम्युनिटी बूस्ट करें
बच्चों के डेली डाइट में संतुलित और पोषण से भरपूर आहार को शामिल करके उनकी इम्युनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और वे कम बीमार पड़ेंगे।
पर्याप्त नींद लेना
सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा पर्याप्त नींद ले, क्योंकि थकान इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। एक मजबूत इम्युनिटी तमाम तरह के संक्रमण तथा बीमारियों से डील करने के लिए शरीर को तैयार करता है।
शारीरिक गतिविधियों में भाग लें
डॉक्टर के अनुसार बच्चों के ओवर ऑल डेवलपमेंट के लिए उनका रोजाना शारीरिक गतिविधियों व खेलकूद में भाग लेना भी जरूरी है। अपने बच्चे को उम्र के हिसाब से शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें, जैसे कि आउटडोर गेम्स, डांस क्लास, योग क्लास, स्विमिंग, आदि ताकि वे सक्रिय रहें और उनका शरीर मजबूत बना रहे।
मानसून केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
गर्म और सूखा रखें
बारिश में बढ़ी हुई नमी से संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, यह उचित होगा कि हम बच्चों को बाहर निकलते समय रेनकोट और छाता ले जाने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर बच्चा भीग जाता है, तो उन्हें तुरंत गुनगुने पानी से नहलाकर साफ और सूखे कपड़े पहनाएं और शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना दूध या सूप पीने के लिए दें। इससे शरीर बाहर और भीतर दोनों ओर से गर्म होगा और बीमारियां फैलने के चांस कम होंगे।
सफाई का ध्यान रखें
बारिश के दौरान जमा पानी, बाढ़, कीचड़ और गंदे फर्श को साफ करना मुश्किल होता है। जब भी बच्चा घर आए तो उसके हाथ-पैर जरूर धुलाएं। बारिश के मौसम में फर्श को कम से कम दो बार साफ करें। फर्श को साफ करते समय पानी में एंटीसेप्टिक लिक्विड वाला फ़्लोर क्लीनर मिलाएं।
Monsoon 2026 baby care tips to prevent infection and boost immunity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Brother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान
Jul 19, 2026 | 03:00 PMदतिया उपचुनाव: सियासी गर्मी के बीच दिखी सौहार्द की तस्वीर, जीतू पटवारी ने BJP के आशुतोष तिवारी को लगाया गले
Jul 19, 2026 | 03:00 PMFASTag रिचार्ज बना साइबर ठगी का जाल, यवतमाल की महिला शिक्षिका से 5.99 लाख की धोखाधड़ी
Jul 19, 2026 | 02:58 PMभाई की मौत के एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, केतन अग्रवाल की बहन ने पूछा- कब मिलेगा न्याय?
Jul 19, 2026 | 02:56 PMपुणे मनपा में 15 लाख की 100 LED लाइटें चोरी, FIR में दिखाई सिर्फ 2.60 लाख की कीमत; उठ रहे गंभीर सवाल
Jul 19, 2026 | 02:46 PMअमरावती में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला
Jul 19, 2026 | 02:45 PMशाजापुर में 10 वर्षीय प्रियांशु की हत्या के विरोध में चक्काजाम, परिजनों ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल
Jul 19, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM














