- Hindi News »
- Health »
- If You Get Stung By A Bee Or Wasp Do These 3 Things Immediately
अगर मधुमक्खी या ततैया ने डंक मारा है, तो तुरंत करें ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम
- Written By: सीमा कुमारी
Home Remedies: अक्सर कोई कीड़ा जैसे ततैया या मधुमक्खी डंक मार जाता है तो तेज दर्द उठने लगता है और त्वचा पर खुजली होने लगती है। ऐसे में यहां बताए गए घरेलू उपाय अपना सकते है।

मधुमक्खी या ततैया काट ले तो तुरंत करें ये 3 काम (सौ.सोशल मीडिया)
Bee Sting Home Remedies: कई बार जब हम किसी बाग-बगीचे या फिर पार्क में बेफिक्र होकर घूम रहे होते या बैठे है उस दौरान मधुमक्खी या ततैया अचानक से डंक मार देती है। ऐसी घटनाएं बच्चों के साथ ज्यादा देखने को मिलती है। इनके काटने के बाद उस हिस्से में काफी तेज दर्द होता है और धीर-धीरे उस हिस्से में सूजन आने लगती है।
वहीं, अगर डंक को सही समय पर न निकाला जाए या फिर कुछ इलाज न किया जाए, तो ये दर्द और बढ़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिन्हें ततैया-मधुमक्खी के काटने के बाद आप अपना सकते हैं।
मधुमक्खी या ततैया काट ले तो तुरंत करें ये 3 काम:
बर्फ का करें इस्तेमाल
आयुर्वेदिक डॉक्टर्स के अनुसार, मधुमक्खी या ततैया के काटने पर तुरंत उस हिस्से पर बर्फ का टुकड़ा लगाना चाहिए। बर्फ के टुकड़े को एक कपड़े में लपेटकर कीड़े के काटे गए स्थान पर रगड़े। इससे दर्द के साथ सूजन भी कम होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
सेब का सिरका
मधुमक्खी या ततैया के काटने पर सेब का सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते है। आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा कि मधुमक्खी या ततैया के काटने के बाद उस जगह पर सेब का सिरका, यानि एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते है। थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर काटने वाले जगह पर लगाएं, इससे आपको दर्द पर सूजन में आराम मिलेगा।
बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल
अगर घर में बेकिंग सोडा है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बेकिंग सोडा में ऐसे तत्व होते हैं जो डंक में मौजूद एसिडिक ज़हर को न्यूट्रलाइज करते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे कीड़े के काटने वाली जगह पर लगाएं और करीब 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
ऐसा करने से खुजली, जलन और दर्द में काफी कमी आती है, अगर दर्द ज्यादा है तो यह प्रक्रिया दिन में दो से तीन बार दोहराई जा सकती है।
ये भी पढ़ें-मछली ही नहीं, इन शाकाहारी चीजों में भी है ओमेगा-3 भर-भर कर, हेल्थ के लिए वरदान!
इन बातों का भी रखें ख़ास ध्यान
-अगर डंक त्वचा में फंसा है तो उसे सुई या पिन से नहीं, बल्कि कार्ड या पतली प्लास्टिक से धीरे-धीरे निकालें।
-डंक निकालने के बाद साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करें।
-अगर आपको सांस लेने में परेशानी, चक्कर, उल्टी या एलर्जी जैसी समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
-बच्चों या बुजुर्गों में अगर सूजन ज्यादा बढ़ रही है, तो घरेलू नुस्खों पर भरोसा करने की बजाय तुरंत मेडिकल मदद लें।
If you get stung by a bee or wasp do these 3 things immediately
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMफ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PMशारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 10:15 PMMP News: नर्मदापुरम में अनोखा आंदोलन; टैगोर स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
May 28, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














