Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट

Tips For short Height Girl: कम हाइट की लड़कियां क्यूट होती हैं, लेकिन वो अपने हाइट की वजह से हमेशा अंडर कॉन्फिडेंट होती हैं। शॉर्ट हाइट की लड़कियों के लिए कुछ फैशन टिप्स,जो उन्हें लंबा दिखाएगा।
Short height girl fashion tips to look tall and confident
फैशन टिप्स (फोटो. सोशल मीडिया)
Updated on
Nude Footwear
एक्सेसरीज और फुटवियर- अगर आप किसी ड्रेस या जींस के साथ बेल्ट स्टाइल करना चाहती हैं, तो हमेशा पतली बेल्ट का इस्तेमाल करें। चौड़ी बेल्ट शरीर को दो हिस्सों में बांट देती है। इसके साथ ही आपके लिए न्यूड हील्स या वेजेज बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। पहनने से पैर सीधे और लंबे दिखाई देते हैं।
Small Prints
छोटे प्रिंट्स- बड़े-बड़े प्रिंट्स आपके फ्रेम को दबा देते हैं और फोकस कपड़ों और कैरेक्टर से अधिक प्रिंट्स पर शिफ्ट हो जाता है। इसलिए छोटे प्रिंट्स का चयन आपके लिए बेहतर विकल्प है।
Vertical Stripe
वर्टिकल स्ट्राइप्स- छोटे कद की लड़कियों के लिए खड़े पैटर्न वाली ड्रेसेस अच्छी होती है। होरिजोंटल प्रिंट में चौड़ाई अधिक दिखती है, जिससे पतला व्यक्ति भी मोटा दिखता है। इसलिए आड़ी-तिरछी रेखाओं के बजाय सीधी लाइनों वाले प्रिंट्स का चयन करें। यह आपकी लंबाई को बढ़ाने में इल्यूजन क्रिएट करते हैं।
Oversize Fashion
ओवरसाइज क्लोथ- ओवरसाइज कपड़े ट्रेंड में है, लेकिन शॉर्ट हाइट वालों के लिए यह फैशन कारगर नहीं है। इसके बदले फ्लेयर्ड जींस और फिटिंग टॉप उनके लिए अच्छी चॉइस है।
Short Dress for short height girl
कपड़ों की लंबाई- बहुत ज्यादा लंबे या फ्लोरलेंथ वाली ड्रेसेस का चुनाव करने की बजाए मिडी लेंथ या शॉर्ट लेंथ वाली ड्रेसेज का चयन करें। इससे आपके पैर लंबे दिखेंगे औऱ आपकी हाइट अच्छी दिखेगी।
Monochrome Look for short height girls
मोनोक्रोम लुक- शॉर्ट हाइट की लड़कियों को अपने कपड़े से इल्यूजन क्रिएट करना चाहिए। अगर आप सेम कलर के अपर और बॉटम पहनेंगे, तो आप लंबे दिखेंगे। साथ ही वी नेकलाइन से आपके कॉलरबोन और गर्दन विजिबल होंगे औऱ आपके लुक में एक डेप्थ ऐड होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com