-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- These 5 Home Remedies Can Help You Get Rid Of Itching And Rashes In The Rain
बारिश में खुजली, रैशेज की शिकायत से छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
भले ही बारिश का मौसम दिल को सुकून देता है लेकिन इस मौसम में स्किन से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। जो बड़ा कष्टदायक होता हैं। कुछ घरेलू नुस्ख़े अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं।

खाज-खुजली से निजात पाने के 5 घरेलू नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया)
मानसून दस्तक दे चुकी हैं। बारिश की रिमझिम बूंदें भले ही मौसम को खुशनुमा बना देती हैं, लेकिन इसी मौसम में स्किन से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। उमस और पसीने की वजह से खुजली, रैशेज, दाने और दाग-धब्बों की प्रोब्लेम्स भी होने लगती है।
आपको बता दें, उन लोगों के लिए यह मौसम ज्यादा चुनौती यानी मुश्किल बन जाता है, जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है। ऐसे में जरूरत है समय पर ध्यान देने और कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाने की जो बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को राहत दें और साफ-सुथरी बनाए भी रखें। आइए जानते है इस बारे में-
खाज-खुजली से निजात पाने के 5 घरेलू नुस्खे
-
नीम का पानी से नहाएं
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी परेशनियों से निजात पाने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करना बड़ा फायदेमंद होता है। नीम को स्किन के लिए एक नेचुरल एंटीसेप्टिक के रूप जाना जाता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर छान लें और इस पानी से नहाएं।
यह पूरे शरीर की खुजली, फंगल इन्फेक्शन और जलन से राहत देने में मदद करता है। रोजाना या हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करें।
-
एलोवेरा जेल से मालिश करें
आपको बता दें, बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी परेशनियों से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल भी बड़ा कारगर होता है। एलोवेरा स्किन की सूजन और जलन को कम करता है। नहाने के बाद ताजा एलोवेरा जेल को शरीर पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली से राहत मिलती है।
-
बेकिंग सोडा का पानी से स्नान करें
बेकिंग सोडा स्किन की pH वैल्यू को बैलेंस करता है और खुजली को शांत करता है। एक बाल्टी पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इससे नहाएं। यह उपाय शरीर के उन हिस्सों पर असर करता है जहां ज्यादा पसीना आता है। जैसे पीठ, बगल और जांघें।
लाल चींटियों से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 नुस्खे, आज़मा कर देखें
-
हल्दी का करें इस्तेमाल
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है हल्दी। जो इस संक्रमण को बढ़ने से रोकती है। तो हल्दी में पानी मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर दाद वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें, सूखने पर धो लें। बहुत जल्द इसका असर नजर आता है।
-
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
नारियल तेल में माइक्रोबियल और एंटीफंगल तत्व होते है। बरसों से नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी समस्याओं में ही नहीं बल्कि दाद के इलाज में भी किया जाता रहा है। तो इस्तेमाल से पहले इसे हल्का गर्म कर लें और फिर प्रभावित जगह पर लगाएं। दिन में दो से तीन बार यूज करें।
सम्बंधित ख़बरें
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
These 5 home remedies can help you get rid of itching and rashes in the rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMVaranasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
Jul 11, 2026 | 01:36 PMफिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PMलाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Jul 11, 2026 | 01:29 PMBMC में दो और नगरसेवकों की सदस्यता रद्द: मेयर रितू तावड़े की घोषणा; AIMIM और NCP को बड़ा राजनीतिक झटका
Jul 11, 2026 | 01:28 PMShani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Jul 11, 2026 | 01:27 PMगड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति-VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:31 AM














