डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO

Marco Rubio Statement Controversy: रुबियो का बयान वायरल होने के बाद नया तूफान खड़ा हो गया लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया अगर बयान में कुछ गलत नहीं था तो पोस्ट डिलीट क्यों किया गया?

The 'Hell-Hole' Controversy: भारत में इन दिनों एक अलग की तरह का गुस्सा लोगों में देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्यों की भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक नया विवाद खड़ा कर दिया। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे नस्लभेद (Racism against Indians) पर सवाल पूछा, तो रूबियो ने कह दिया कि दुनिया के हर देश में बेवकूफ और मूर्ख लोग होते हैं। बस क्या इस बयान के बाद ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ।

दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भारतीयों को लेकर कई विवादित पोस्ट वायरल हो रहे हैं। कुछ अमेरिकी दक्षिणपंथी अकाउंट्स और रेडियो होस्ट्स ने भारतीयों और एशियाई प्रवासियों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं। अब इसी मुद्दे पर जब पत्रकार ने मार्को रूबियो से सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया जिसके बाद से ही ये वायरल हो रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया था। लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल होने लगा और सोशल मीडिया पर बहस तेज हुई तो कुछ घंटों बाद उस हिस्से को हटा दिया गया। बस यहीं से इंटरनेट पर नया तूफान खड़ा हो गया लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। लोगों का सवाल था अगर बयान में कुछ गलत नहीं था तो वीडियो डिलीट क्यों किया गया?

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com