-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Effective Home Remedies To Remove Yellowness Of Teeth
दांत हो गए हैं पीले, तो अपने घर में ही, अपने हाथों से ख़ुद करें पीलापन दूर, यहां हैं असरदार घरेलू नुस्खे
- Written By: सीमा कुमारी
साफ और चमकदार दांत भला किसे पसंद नहीं होता है। एक बार अगर पीलापन आ जाए तो ब्रश करने के बाद भी आसानी से साफ नहीं होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे दांतों को दोबारा सफेद बनाने में कारगर हो सकते हैं।

दांतों का पीलापन दूर करने के 3 रामबाण उपाय,(सौ.सोशल मीडिया)
Teeth Whitening Home Remedies: साफ और चमकदार दांत भला किसे पसंद नहीं होता है। साफ और चमकदार दांत आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का काम करती है। लेकिन, दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं किए जाने पर दांतों पर पीलापन आ जाता है। एक बार अगर पीलापन आ जाए तो ब्रश करने के बाद भी आसानी से साफ नहीं होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे दांतों को दोबारा सफेद बनाने में कारगर हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में-
दांतों का पीलापन दूर करने के 3 रामबाण उपाय
केले के छिलके का करें इस्तेमाल
सम्बंधित ख़बरें
Morning Detox Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये बड़े फायदे, जानिए इसके नुकसान भी
Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
Health Tips: दांत दर्द ने छीन ली है रातों की नींद? आजमाएं ये 5 जादुई घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम
दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द से रहते हैं परेशान? घर बैठे पाएं तुरंत आराम
एक्सपर्ट्स के अनुसार, दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप रोजाना केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। जो आपके दांतों के लिए अच्छा हो सकता है। आप छिलके को हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ सकते हैं, जिसके बाद ब्रश कर दांतों को अच्छी तरह साफ कर लें।
सेब का सिरका का करें इस्तेमाल
पीले दांतों को चमकाने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर 1 कप पानी में मिलाकर माउथवॉश बनाएं। इस घोल को मुंह के अंदर 30 सेकंड तक घुमाएं।
फिर पानी से कुल्ला करें और ब्रश कर लें। हालांकि, इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए, वरना दांतों को नुकसान हो सकता है। थोड़े देर के लिए ही इसका उपयोग करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सरसों का तेल और नमक का करें इस्तेमाल
अगर, आपके दांतों में ज्यादा पीलापन है, तो आप हफ्ते में एक बार नमक और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा चम्मच नमक लेना है और उसमें कुछ बूंद सरसों का तेल डालना है, इसके बाद उंगली से इसे दांतों पर मसाज करना है। इसके अलावा, आप इस समस्या को दूर करने के लिए दिन में दो बार जरूर ब्रश करें, कोशिश करें कि खाने के बाद पानी का कुल्ला जरूर करें।
Effective home remedies to remove yellowness of teeth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














