- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- 7 Summer Drinks To Stay Cool And Hydrated In This Summer And Nautapa
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
- Written By: रीता राय सागर
Nautapa Drinks: गर्मियों में खाने से अधिक कुछ ठंडा-ठंडा पीना शरीर और मन दोनों को ठंडक देता है। हम बता रहे हैं, ऐसे ही कुछ समर ड्रिंक्स के बारे में, जो आपके सेहत के साथ-साथ इस गर्मी से भी राहत देंगे और

समर ड्रिंक्स (फोटो. सोशल मीडिया)
Nautapa Diet Tips: नौतपा में गर्मी अपने चरम पर होती है, ऐसे में कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है। तेज धूप, उमस और लगातार बढ़ते तापमान से शरीर हर वक्त थका हुआ महसूस करता है। गर्मियों में शरीर का मेटाबोलिज्म कम हो जाता है और भूख कम लगता है।
नौतपा के नौ दिनों में सूर्य की तपिश बढ़ जाती है, इससे शरीर में पानी की कमी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। गर्मियों में ऐसी चीजें खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक दें और पाचन को भी बेहतर बनाए रखें।
नौतपा में शरीर के ठंडक देने वाले ड्रिंक (Cooling Drinks For Hot Weather)
सम्बंधित ख़बरें
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
पुणे में वंदे भारत ट्रेन डिरेलमेंट मामले में बड़ा खुलासा, ट्रैक की तकनीकी खामी आई सामने
मीरा-भाईंदर मनपा में विरासत भर्ती पर विवाद, MBA पास कर्मचारी भी कर रहे टॉयलेट साफ
Walnut vs Almond: बादाम या अखरोट? जानिए कौन है असली सुपरफूड और किससे हो सकता है नुकसान
-
तरबूज का शरबत (Watermelon Sharbat Recipe)
इसके लिए सबसे पहले एक ताजा तरबूज लेंगे और इसके गुदे को निकालकर मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड कर लेंगे। इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा नींबू का रस, काला नमक और अगर तरबूज कम मीठा है, तो शहद या चीनी मिलाई जा सकती है। इसे और भी अधिक रीफ्रेशिंग बनाने के लिए इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां भी ऐड की जा सकती है। तैयार मिश्रण को छानकर बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
तरबूज (साभार. सोशल मीडिया)
-
छाछ (Buttermilk Benefits In Summer)
दही से बनने वाला छाछ बनाना सबसे आसान है। इससे पाचन बेहतर होता है और यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। यह डीहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसे बनाने के लिए दही में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर बीटर से बीट कर लेंगे। दही के एकसार होने के बाद इसमें काला नमक, सादा नमक व भूने हुए जीरे का पाउडर मिलाएंगे और तैयार है आपका हेल्दी एंड टेस्टी छाछ।
छाछ (फोटो. सोशल मीडिया)
-
बेल का शरबत
बेल का शरबत गर्मियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। बेल या श्रीफल शरीर को ठंडा रखता है। पाचन सुधारता है और गर्मी से राहत देता है। इसे बनाने के लिए बेल को तोड़कर उसका गुदा निकाल लें और इसे ठंडे पानी में हाथों की मदद से अच्छे से घोल लें। आवश्यकतानुसार, इसमें चीनी या शक्कर मिलाया जा सकता है। इसे बिना छाने पीना अधिक फायदेमंद है, क्यों कि इसमें फाइबर होता है।
बेल का शरबत (फोटो.सोशल मीडिया)
-
नींबू पानी
गर्मियों में नींबू पानी एक सदाबहार ड्रिंक है, जो बच्चे से लेकर बड़े कोई भी बना सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। साथ ही थकान और कमजोरी दूर करता है।
नींबू पानी (फोटो. सोशल मीडिया)
-
सत्तू का शरबत
भुने चने से बना सत्तू का शरबत अपने आप में एक फुल मील के बराबर है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है। वैसे तो सत्तू का शरबत बनाने के अपने तरीके होते हैं, लेकिन आम तौर पर इसे सत्तू, नींबू, पानी व काला नमक डालकर बनाया जाता है, लेकिन इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें भुना जीरा पाउडर, प्याज, मिर्च और कुटी हुई मूंगफली भी डाली जाती है।
सत्तू का शरबत (फोटो. सोशल मीडिया)
गन्ने का रस
गर्मियों में गन्ने का रस हर जगह उपलब्ध होता है। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलता है और थकान कम होता है। गन्ने की ठंडी तासीर के कारण यह बॉडी को कूल रखता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। हालांकि इसे अधिक मात्रा में लेना सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर ज्यादा होती है।
गन्ने का रस (फोटो.सोशल मीडिया)
-
खीरे-पुदीने का ड्रिंक (Natural Cooling Drink)
खीरे और पुदीने से बनने वाला यह ड्रिंक बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है। साथ ही बॉडी को तुरंत कूल करता है और तरोताजा महसूस कराता है। इसे बनाने के लिए खीरे, पुदीने की पत्तियों, नींबू के रस, काला नमक और पानी को ब्लेंड करके छान लें। तैयार है आपका रीफ्रेशिंग और डिटॉक्स ड्रिंक।
ये भी पढ़ें- Benefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
खीरा-पुदीना शरबत (फोटो.सोशल मीडिया)
हीटस्ट्रोक से बचने के उपाय (How To Prevent Heatstroke)
- गर्मियों में लू से बचने के लिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, प्यास लगने का इंतजार न करें।
- नौतपा के दौरान पानी वाल मौसमी फल, जैसे- तरबूज, खीरा, खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
- अपने डाइट में छाछ, नींबू पानी, सत्तू और नारियल पानी सरीखे ड्रिंक को शामिल करें।
- इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए ORS या नमक-शक्कर का घोल लें।
- इस चिलचिलाती धूप में हल्के और ढीले कपड़े पहनना शरीर को आराम देते हैं औऱ शरी में हवा का प्रवाह भी बना रहता है। कॉटन के कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं।
- इस भीषण गर्मी में धूप में जाने से बचना चाहिए। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
- इस दौरान अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो टोपी, छाता या गमछा के साथ ही एक बोतल पानी अवश्य लेकर जाएं।
- इस मौसम में आसानी से पचने वाले भोजन को खाना चाहिए। ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें।
- शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में 1-2 बार नहाएं या ठंडे पानी से चेहरा धोते रहें।
7 summer drinks to stay cool and hydrated in this summer and nautapa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
May 28, 2026 | 03:18 PMअमरावती में गांजा पीते दो युवक रंगेहाथ गिरफ्तार; फरार आरोपियों की भी जांच तेज
May 28, 2026 | 03:16 PMनई शिक्षा नीति के तहत नागपुर यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से मेरिट तक पूरा शेड्यूल
May 28, 2026 | 03:16 PMकर्नाटक में सिद्धारमैया का शासन खत्म, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,बोले- हाईकमान ने दिया था निर्देश
May 28, 2026 | 03:13 PMGoogle का नया AI हथियार, हैकर्स की चाल पहले ही पकड़ लेगा AI Threat Defense, साइबर अटैक से होगी सुरक्षा
May 28, 2026 | 03:12 PMसंभाजीनगर में सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर लाखों की ठगी; युवा संकल्प संस्था के अध्यक्ष सचिन राठौड़ पर केस दर्ज
May 28, 2026 | 03:12 PM91 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए उर्दू शायरी के उस्ताद बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया था सबकुछ, फिर…
May 28, 2026 | 03:10 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














