IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का 'वैभव'

Vaibhav Sooryavanshi vs Chris Gayle: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के पास क्वालीफायर-2 में क्रिस गेल के एक और बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका रहेगा।
The 'Suryavanshi' storm shows no signs of slowing down in the IPL; now, RR's 'Vaibhav' steps up to break Chris Gayle's record of 100 sixes.
वैभव सर्यवंशी और क्रिस गेल (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Vaibhav Sooryavanshi IPL Record: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिन्हें बड़े-बड़े दिग्गज भी अपने पूरे करियर में हासिल नहीं कर सके। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के निकले, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। उनकी इस पारी ने कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

सूर्यवंशी के निशाने पर गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड

अब वैभव सूर्यवंशी के सामने आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अगर वैभव 11 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 37 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

22 पारियों में 89 छक्के जड़ चुके हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 22 मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42 से अधिक का रहा है, जबकि वह 89 छक्के भी जड़ चुके हैं। इतनी कम उम्र में उनकी बल्लेबाजी शैली ने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है। खास बात यह है कि वैभव लगातार बड़े शॉट खेलने के बावजूद दबाव में नजर नहीं आते और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

क्रिस गेल के रिकॉर्ड के अलावा वैभव सूर्यवंशी के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका रहेगा। आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड फिलहाल आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने 657 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं वैभव अब तक सिर्फ 402 गेंदों का सामना कर चुके हैं। इसके अलावा अगर वह क्वालीफायर-2 में 68 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में अपने 1000 रन भी पूरे कर लेंगे। ऐसा होने पर वह सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com