- Hindi News »
- Health »
- Home Remedies To Relieve Dry Cough
सूखी खांसी नहीं हो रही है ठीक, तो आजमाइए ये घरेलू नुस्खे, ज़रूर होगा फ़ायदा
बदलते मौसम का असर अब हमारी सेहत पर भी पड़ने लगा है। इस दौरान अक्सर लोग सर्दी-खांसी का शिकार हो जाते हैं जो परेशानी की वजह बन जाती है। अगर आप भी अक्सर खांसी से परेशान रहते हैं तो इन आसान से घरेलू उपाय से जल्द ही इससे राहत
- Written By: सीमा कुमारी

सूखी खांसी से राहत के लिए घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: बीते कुछ दिनों से मौसम बदलाव होने लगा है। ऐसे में बदलते मौसम का असर अब हमारी सेहत पर भी पड़ने लगा है। इस दौरान अक्सर लोग सर्दी-खांसी का शिकार हो जाते हैं जो परेशानी की वजह बन जाती है। अगर आप भी अक्सर खांसी से परेशान रहते हैं तो इन आसान से घरेलू उपाय से जल्द ही इससे राहत पा सकते हैं।
सूखी खांसी से राहत के लिए घरेलू उपाय :
अदरक और नमक
सम्बंधित ख़बरें
Parkinsons Day 2026: पार्किंसंस के इन शुरुआती लक्षणों को मामूली समझना पड़ सकता है भारी! जानें बचाव का तरीका
कूड़े में फेंकने वाली ये मामूली चीज है पोषक तत्वों का खजाना, बस इस तरह करें इस्तेमाल; बीमारियों से रहेंगे दूर
Yoga For Deep Sleep: शाम को सिर्फ 20 मिनट करें ये 5 योगासन, तनाव होगा दूर और आएगी सुकून भरी नींद
Pregnancy Stretch Marks: गर्भावस्था में स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान? तुरंंत शुरू कर दें ये खास देखभाल
बहुत ज्यादा खांसी से परेशान हों तो अदरक के छोटे से टुकड़े में एक चुटकी नमक छिड़क कर अपने दांतों के नीचे दबा लीजिए। इससे अदरक का रस धीरे धीरे आपके गले तक पहुंचता है। अदरक के टुकड़े का रस 5-8 मिनट तक लेते रहें।
अदरक और शहद
अदरक और शहद दोनों ही सूखी खांसी से राहत पहुंचा सकते हैं। शहद और अदरक में मुलेठी मिलाकर सेवन करें। यह तीनों इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होती है। एक चम्मच शहद में अदरक के रस का सेवन करें। गले को सूखने से बचाने के लिए मुलेठी की छोटी सी डंडी को मुंह में रख लें। यह गले की खराश को दूर करती है।
गर्म पानी में शहद
खांसी से आराम पाने के लिए आधे गिलास हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीएं। रोजाना शहद के सेवन से सूखी खांसी से राहत मिलती है। रात में शहद मिलाकर गुनगुना पानी पीने से खराश दूर होती है।
हल्दी वाला दूध
हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खांसी में काफी आराम दे सकते हैं। यदि आप सूखी खांसी से परेशान हैं, तो रात को सोते वक्त हल्के गर्म दूध में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर इसका सेवन करें।
काली मिर्च और शहद
शहद और काली मिर्च को मिलाकर सेवन करने से भी खांसी से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए 4-5 काली मिर्च को पीसकर पाउडर बना लें। काली मिर्च पाउडर में शहद मिलाकर चटनी की तरह सेवन करें।
Home remedies to relieve dry cough
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














