-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Digital Sunset Is Beneficial For Mental Health
मेंटल हेल्थ के लिए ब्रह्मास्त्र होता है डिजिटल सनसेट, मिलते है कई तरह के फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Health News in Hindi: अगर आप डिजिटल चीजों से दूरी बनाते है यानि कुछ देर के लिए स्विच ऑफ करते है तो यह आपके लिए अच्छा होता है। यहां पर इस टर्मिनोलॉजी को डिजिटल सनसेट कहते है।

डिजिटल सनसेट (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Digital Sunset: आपके शरीर का नर्वस सिस्टम केवल 24/7 इनपुट के लिए बेस्ट नहीं होता है इसे समय-समय पर मानसिक और शारीरिक सुकून की जरूरत भी होती है। अक्सर हम लोग मोबाइल और लेपटॉप का ही इस्तेमाल करते है यह जीवन का अनमोल हिस्सा बनते जा रहा है। लेकिन क्या आपने सोचा है कभी यह हमारे शरीर के लिए कितना नुकसानदायक साबित होते है। अगर आप डिजिटल चीजों से दूरी बनाते है यानि कुछ देर के लिए स्विच ऑफ करते है तो यह आपके लिए अच्छा होता है। यहां पर इस टर्मिनोलॉजी को डिजिटल सनसेट कहते है। यह हमारी सेहत के लिए ब्रम्हास्त्र के तौर पर काम करता है।
जानिए क्या होता है डिजिटल सनसेट
यहां डिजिटल सनसेट यानि दिन ढलने के बाद, विशेष रूप से सोने से एक से दो घंटे पहले, डिजिटल उपकरणों से पूरी तरह दूरी बना लेने की। यह सुनने में अजीब लगता है लेकिन आपके लिए फायदेमंद होता है। इसे लेकर हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्क्रीन से निकलने वाली ‘ब्लू लाइट’ मेलाटोनिन नामक हार्मोन के सीक्रेशन को बाधित करती है, यही हार्मोन नींद को नियंत्रित करता है। इससे नींद की गुणवत्ता गिरती है और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।सोशल मीडिया, गेमिंग, या ऑफिस के ईमेल पढ़ने से मस्तिष्क में ‘डोपामिन’ रिलीज होता है, जिससे हम अलर्ट महसूस करते हैं।
यह प्रक्रिया सोने से पहले मस्तिष्क को शांत होने नहीं देती। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ और निमहंस जैसी संस्थाओं के अध्ययन बताते हैं कि नींद की कमी से तनाव, अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और डिजिटल सनसेट इस चक्र को तोड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Cleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
जानिए डिजिटल सनसेट के फायदे
1- अगर आप डिजिटल सनसेट का फायदा उठाते है तो नींद आपकी बेहतर होती है इसकी गुणवत्ता बढ़ती है। जब हम सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाते हैं, तो हमारा दिमाग स्वाभाविक रूप से शांत होने लगता है। इस समय का उपयोग आप किताब पढ़ने, ध्यान करने, हल्के व्यायाम या परिवार से बातचीत में कर सकते हैं। यह न सिर्फ आपके नींद के अनुभव को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन भी बढ़ाता है।
2-बच्चों और किशोरों के लिए भी यह आदत बेहद जरूरी है, क्योंकि उनका मस्तिष्क अभी विकास की अवस्था में होता है। अगर बचपन से ही उन्हें डिजिटल उपकरणों के सीमित उपयोग की आदत डाली जाए, तो उनकी एकाग्रता और रचनात्मकता कई गुना बढ़ सकती है।
3- यह डिजिटल सनसेट एक ऐसी आदत जो आज के समय में हर व्यक्ति को अपनानी चाहिए। बताया जाता है कि, सोने से पहले स्क्रीन से दूर रहना एक छोटा सा फैसला है, लेकिन यह आपकी नींद, आपकी सोच और आपके पूरे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है।
4- तो क्यों न आज से ही तय किया जाए कि रात को सोने से पहले कुछ घंटों के लिए ‘स्क्रीन’ को “शुभरात्रि” कह दिया जाए—ताकि हम खुद को एक शांत, सुकूनभरी और स्वस्थ नींद का उपहार दे सकें।
आईएएनएस के अनुसार
Digital sunset is beneficial for mental health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














