-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Smartphone Usage Eye Strain Mental Health Blue Light Effects
Research: रील्स बन गई आंखों की दुश्मन, ब्लू लाइट से नींद और मानसिक स्वास्थ्य हो रहे प्रभावित
- Written By: अमन उपाध्याय
Mobile Screen Effects on body: जर्नल ऑफ आई मूवमेंट रिसर्च में छपे एक अध्ययन के अनुसार, आंखों की थकान केवल इस बात से तय नहीं होती कि आप कितनी देर तक मोबाइल स्क्रीन देखते हैं, बल्कि यह इस बात पर भी...

सांकेतिक एआई तस्वीर
Reels effects on Body: हाल ही में हुई रिसर्च के अनुसार, आजकल लोग अपना अधिकांश समय स्मार्टफोन पर व्यतीत कर रहे हैं, खासकर सोशल मीडिया रील्स, वीडियो और ई-बुक्स पढ़ने में। अध्ययन में पता चला है कि लगातार एक घंटे तक मोबाइल स्क्रीन देखने से आंखों में थकान और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
जर्नल ऑफ आई मूवमेंट रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आंखों की थकान केवल स्क्रीन पर बिताए समय पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस प्रकार का कंटेंट देख रहे हैं।
रील्स देखने ये होते हैं नुकसान
एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने बताया कि रील्स देखने से आंख की पुतली में किताब पढ़ने या वीडियो देखने की तुलना में ज्यादा बदलाव आता है। शोध में यह भी बताया गया कि अगर कोई लगातार 20 मिनट से ज्यादा समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करता है, तो इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिसमें मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस से निकलने वाली नीली रोशनी (ब्लू लाइट) को लंबे समय तक देखने से आंखों में थकान, नींद में परेशानी और देखने से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
आंखों की गतिविधियों को करता है रिकॉर्ड
इसका असर जानने के लिए वैज्ञानिकों ने एक किफायती और पोर्टेबल सिस्टम विकसित किया, जो आंखों की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। इस सिस्टम की मदद से यह देखा गया कि आप एक मिनट में कितनी बार पलकें झपकाते हैं, दो झपकों के बीच कितना समय होता है, और पुतली (pupil) का आकार कितना बदलता है। ये माप मोबाइल पर 1 घंटे तक किताब पढ़ने, वीडियो देखने और सोशल मीडिया रील्स देखने के दौरान लिए गए।
यह भी पढे़ें:- 2050 तक 3.9 करोड़ मौतें… क्या AI की खोज से बचेंगी लाखों जिंदगियां? बैक्टीरिया के खिलाफ दवाएं तैयार
शोधकर्ताओं ने बताया कि सोशल मीडिया रील्स की स्क्रीन पर लगातार बदलती रोशनी और चमक से आंखों की पुतली लगातार सिकुड़ती और फैलती रहती है। इससे पलकें कम झपकती हैं और आंखों में थकान बढ़ जाती है।
इससे बचने के लिए लोग अपनाते हैं ये उपाय
अध्ययन में पाया गया कि 60 प्रतिशत लोगों को लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद आंखों की थकान, गर्दन में दर्द और हाथों में कमजोरी जैसी समस्याएं हुईं। इसके अलावा, 83 प्रतिशत लोगों ने मानसिक परेशानियों की शिकायत की, जैसे चिंता, नींद न आना और मानसिक थकान। इन परेशानियों को घटाने के लिए 40% लोगों ने ब्लू लाइट फिल्टर या डार्क मोड जैसे विकल्प इस्तेमाल किए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Smartphone usage eye strain mental health blue light effects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMपश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ने अवैध शराब और गांजा कारोबार पर सख्ती के दिए निर्देश
Jul 11, 2026 | 10:27 PMS Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
Jul 11, 2026 | 10:23 PMCleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
Jul 11, 2026 | 10:19 PMदतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
Jul 11, 2026 | 10:09 PMराजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM













