- Hindi News »
- Health »
- Calcium Deficiency Will Slow Down Your Childs Physical Development
Calcium की कमी आपके बच्चे के शारीरिक विकास को कर देगा धीमा, जानिए इसके लक्षण और कमी के अन्य खतरे
स्वस्थ शरीर के लिए कैल्शियम का होना बेहद जरूरी है ऐसे में आज हम आपको बच्चों में कैल्शियम की कमी के लक्षण और उसे पूरा करने के आसान उपाय बताएंगे, ताकि आपका बच्चा स्वस्थ रहे।
- Written By: सीमा कुमारी

बच्चों में कैल्शियम की कमी के लक्षण (सौ.सोशल मीडिया)
Calcium Rich Foods: स्वस्थ शरीर के लिए कैल्शियम का होना बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए न्यूट्रिएंट्स बेहद जरूरी होते हैं। कैल्शियम इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है, जो दांत, हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनकी कैल्शियम की जरूरत भी बढ़ जाती है। अगर बच्चों को सही मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलता, तो उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बच्चों में कैल्शियम की कमी के लक्षण और उसे पूरा करने के आसान उपाय बताएंगे, ताकि आपका बच्चा स्वस्थ रहे।
बच्चों में कैल्शियम की कमी के लक्षण :
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
चिड़चिड़ापन
बच्चों का चिड़चिड़ा होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर बच्चा हमेशा चिड़चिड़ा रहता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है, तो यह कैल्शियम की कमी का एक संकेत हो सकता है।
हड्डियों में दर्द और कमजोरी
कैल्शियम की कमी से बच्चों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके कारण बच्चों को चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है और वे दर्द महसूस कर सकते हैं। इससे शिशु को उठने और बैठने में भी मुश्किल हो सकती है।
शारीरिक विकास की धीमी गति
अगर बच्चे की लंबाई और वजन अपेक्षित दर से कम बढ़ रहे हैं, तो यह भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। डॉक्टर से बच्चों की शारीरिक विकास की ट्रैकिंग के लिए सलाह लें।
दांतों से जुड़ी समस्याएं
नवजात शिशुओं में दांतों का देर से आना, दांत कमजोर होना या दांतों में कैविटी की समस्या कैल्शियम की कमी के संकेत हो सकते हैं।
बच्चों में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
कैल्शियमयुक्त डाइट
बच्चों की डाइट में कैल्शियम युक्त डाइट शामिल करें। दूध, पनीर, दही और छाछ जैसे खाद्य पदार्थ बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
मछली का सेवन
यदि पेरेंट्स नॉनवेज खाते हैं, तो बच्चों की डाइट में मछली को भी शामिल करें। विशेष रूप से सैल्मन और सार्डिन मछली कैल्शियम से भरपूर होती हैं। ऐसे में इसका सेवन बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
विटामिन-D की प्राप्ति
विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। बच्चों को सूरज की रोशनी में बैठने के लिए प्रेरित करें। रोजाना कम से कम आधे घंटे के लिए उन्हें धूप में खेलने का समय दें।
Calcium deficiency will slow down your childs physical development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
May 05, 2026 | 09:03 AMमहाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














