शरद पवार की पार्टी में पहुंचे राहुल गांधी और अडाणी, एक दिखा पवार कुनबा, दिल्ली में सियासत गरमाई

Sharad Pawar Birthday Dinner: दिल्ली में शरद पवार के घर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गौतम अदाणी और अजीत पवार एक साथ नजर आए। NCP के दोनों गुटों की एकजुटता की अटकलें तेज।
Sharad Pawar Birthday Dinner: दिल्ली में शरद पवार के घर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गौतम अदाणी और अजीत पवार एक साथ नजर आए। NCP के दोनों गुटों की एकजुटता की अटकलें तेज।
शरद पवार की पार्टी (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

High-Voltage Dinner Meet: एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के जन्मदिन से पहले बुधवार को उनके घर पर राहुल गांधी और गौतम अदाणी समेत कई राजनीतिक और औद्योगिक घरानों के प्रमुख खास डिनर में शामिल हुए। 84 वर्षीय शरद पवार के घर पहुंचने वालों में उनके भतीजे अजीत पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्योगपति गौतम अदाणी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शामिल थे।

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि राजनीतिक मतभेद और। पार्टी के भीतर फूट को दरकिनार करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह स्नेहभोज दोनों गुटों के फिर से एकजुट होने की चर्चाओं को और बल दे रहा है। इसके साथ ही उद्योगपति गौतम अदाणी की उपस्थिति ने भी सभी की निगाहें खींची।

शरद पवार की पार्टी

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की, जो इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

शरद पवार का जन्मदिन

शरद पवार का जन्मदिन 12 दिसंबर को है, और उस दिन वह मुंबई में होने की संभावना के कारण दिल्ली स्थित '6, जनपथ' पर यह स्नेहभोजन आयोजित किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन और एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद पहली बार दोनों गुटों के नेता और सांसद शरद पवार के निवास पर एक साथ दिखे।

अजित पवार और उनके गुट के सांसद भी शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के सांसदों के साथ एक छत के नीचे स्नेहभोजन का आनंद लेते नजर आए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद और सीनियर नेता शरद पवार के घर पर आयोजित एक प्राइवेट कार्यक्रम में शामिल हुए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)