KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी का दिल फिर टूटा, नॉयना संग मिहिर की तस्वीर ने मचाया घर में भूचाल

Tulsi Mihir Noyna Drama: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मंडप में रणविजय द्वारा परी के गहनों को नकली बताने पर परी का भरोसा टूट जाता है और वह रिश्ता खत्म करने का साहसी फैसला लेती है।
Tulsi is heartbroken again, Mihir's picture with Nayana creates a stir in the house
तुलसी का दिल फिर टूटा, नॉयना संग मिहिर की तस्वीर ने मचाया घर में भूचाल
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: स्टार प्लस का प्रतिष्ठित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर धमाकेदार ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। कहानी इस समय सबसे संवेदनशील मोड़ पर है, जहां एक ही नहीं बल्कि कई किरदारों की जिंदगी बदलने वाली है। परी और रणविजय की शादी से लेकर तुलसी-मिहिर के रिश्ते तक, हर ओर नया तूफान उठने वाला है।

पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि शादी के मंडप में रणविजय ने परी के गहनों को नकली बताकर बवाल खड़ा कर दिया। इसी आरोप ने परी के होश उड़ा दिए। रणविजय के इस व्यवहार से तुलसी को यकीन हो गया कि शादी के बाद परी के साथ और भी बुरा हो सकता है। अब आने वाले एपिसोड में परी का आत्मसम्मान उसे सही फैसला लेने पर मजबूर करेगा।

रणविजय और परी का रिश्ता हुआ खत्म

परी समझ जाती है कि रणविजय वह इंसान नहीं है जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिताना चाहती है। रणविजय उसे मनाने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार परी उसके झांसे में नहीं आती। वह साफ कह देती है कि यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है। यह फैसला न सिर्फ रणविजय के सपनों को तोड़ देगा बल्कि कोठारी परिवार में भी हलचल मचा देगा।

तुलसी के हाथ लगी नॉयना संग मिहिर की तस्वीर

इसी बीच दूसरी ओर कहानी और पेचीदा मोड़ लेती है। तुलसी के हाथ एक तस्वीर लगती है जिसमें मिहिर नॉयना को गले लगाए हुए दिखता है। इस तस्वीर को देखते ही तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। मिहिर सफाई देने की कोशिश करता है और कहता है कि उसका दिल सिर्फ तुलसी के लिए धड़कता है, लेकिन इस बार तुलसी का भरोसा टूट चुका है।

मिहिर से अलग होगी तुलसी

तुलसी फैसला कर लेती है कि अब वह मिहिर से अलग होकर अपनी जिंदगी खुद संभालेगी। इसी के साथ शो मेकर्स ला रहे हैं एक बड़ा धमाका 6 साल का लंबा लीप। लीप के बाद दर्शकों को पूरी तरह बदली हुई तुलसी देखने को मिलेगी, जो अनुपमा की तरह चॉल में एक साधारण और संघर्ष भरी जिंदगी जी रही होगी। मिहिर, तुलसी के जाने के बाद भी नॉयना के प्यार को अपनाने से इंकार कर देगा। इस तरह नॉयना के सपने भी अधूरे रह जाएंगे। दोनों अपनी जिंदगी में पछतावे और दर्द के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आने वाला यह बड़ा लीप कहानी को पूरी तरह नया मोड़ देता हुआ दिखाई देगा।