- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Eating Spinach
सर्दी के मौसम में खाना न भूलें यह साग, फौलादी ताकत के साथ इन बीमारियों से मिलेगा निजात
Palak Health Benefits:आयुर्वेद में पालक की सब्जी को पोषक तत्वों से भरपूर और सुपरफूड माना जाता हैं। जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी

हैरान कर देंगे पालक खाने के ये फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Health benefits of spinach: नवंबर के महीने में सर्दियाँ शुरू हो जाती हैं और पालक जैसी हरी सब्ज़ियां खूब मिलने लगती हैं, क्योंकि यह ठंडे मौसम में अच्छी तरह उगती है। इस मौसम में पालक के साथ-साथ गाजर, मेथी, फूलगोभी, पत्ता गोभी और मूली जैसी अन्य सब्ज़ियां भी बाज़ार में आ जाती हैं।
अगर बात पालक साग की करें तो, इस साग की डिमांड सर्दी में खूब बढ़ जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है पोषक तत्वों से भरपूर पालक खाने के फायदे-
हैरान कर देंगे पालक खाने के ये फायदे
खून की कमी को करता दूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,पालक खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाई जाती है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि उन्हें अक्सर आयरन की कमी हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
आपको बता दें, पालक खाने से सिर्फ खून की कमी नहीं होती है बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
यह मोतियाबिंद और उम्र संबंधी आंख की समस्याओं को भी कम करता है। अगर आप आंखों से जुड़ी प्रोब्लेम्स से जूझ रहे है तो आपको अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए।
दिल को रखता है स्वस्थ
पालक में पोटैशियम और नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होता है।
वेट लॉस में कारगर
बता दें, मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों काे भी अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं।
स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद
एक्सपर्ट्स बताते है कि, पालक खाने से कोलेजन बूस्ट होता है, इससे त्वचा में चमक बरकरार रहती है और झुर्रियां कम नजर आती हैं। स्किन को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास पालक का जूस पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें-बिना दवाईयों के भी आपका इम्यून सिस्टम होगा मजबूत, डाइट में शामिल कर लें ये जरूरी फूड आइटम्स
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, गर्मी हाे या ठंडी, मौसम में बदलाव होते ही मौसमी बुखार और अन्य वायरल संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पालक आपको बचाए रहने में मदद करेगा। ये वो सब्जी है जिसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
Benefits of eating spinach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMकेरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
May 15, 2026 | 10:42 PMउल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
May 15, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














