बिना दवाईयों के भी आपका इम्यून सिस्टम होगा मजबूत, डाइट में शामिल कर लें ये जरूरी फूड आइटम्स

Immunity Booster Healthy Tips: इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अगर हम कुछ आदतों पर ध्यान दें तो समस्या से आराम पाया जा सकता है। इन आदतों से आपको बिना दवाईयों के भी बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलेगी।
खास तरीकों से इम्यूनिटी लेवल को करें बूस्ट
इम्यूनिटी बूस्ट (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Superfoods for Immunity Boost: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। हम जो आहार या डाइट लेते है उसे ही हेल्दी मान लेते है लेकिन सेहत के लिए यह आहार संतुलित नहीं होता है। व्यस्त जिंदगी में सेहत का ख्याल नहीं रख पाने की वजह से इम्यूनिटी लेवल भी गिरने लगता है। बदलते मौसम, प्रदूषण, मिलावटी आहार, नींद की कमी और मानसिक तनाव के कारण हम लो इम्यूनिटी लेवल पर आ जाते है वहीं पर संक्रमण और जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते है।

सर्दी-जुकाम और एलर्जी की समस्या हमे गंभीर बीमारियों की ओर धकेलती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अगर हम कुछ आदतों पर ध्यान दें तो समस्या से आराम पाया जा सकता है। इन आदतों से आपको बिना दवाईयों के भी बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलेगी।

इन खास तरीकों से इम्यूनिटी लेवल को करें बूस्ट

शरीर में इम्यूनिटी लेवल को बूस्ट करने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में भी बदलाव कर सकते है।

1- भरपूर नींद

एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए नींद सबसे जरूरी होती है। अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेते है तो आपके शरीर की टी-कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

2-व्यायाम

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो योग या प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। यह अभ्यास आपके फेफड़ों को मजबूत बनाता है और तनाव के स्तर को घटाता है।

आप नींद या व्यायाम की गतिविधियों को सही रखने के साथ ही संतुलित आहार की आवश्यकता पर ध्यान दे सकते है। साबुत अनाज, मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें और अच्छे वसा शरीर की सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करते हैं। विटामिन सी से भरपूर फल जैसे आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद आदि का सेवन श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करता है, वहीं विटामिन डी के लिए रोजाना 15-20 मिनट धूप में रहना फायदेमंद है। जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कद्दू के बीज, मूंगफली और तिल शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

4-आंवला और हल्दी

इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने के लिए आप आंवला और हल्दी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इम्यून कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जबकि लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षा देता है। अदरक शरीर में इंफ्लामेशन को कम करता है और संक्रमण से बचाव करता है।

5-दही और ग्रीन टी

अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट रखना चाहते है तो, प्रोबायोटिक्स जैसे दही और किण्वित खाद्य पदार्थ आंतों की सेहत (गट हेल्थ) सुधारते हैं, जो इम्यूनिटी की पहली रक्षा पंक्ति मानी जाती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन वायरस को निष्क्रिय करने में मदद करते हैं।

6- आयुर्वेदिक औषधियां और अच्छी आदतें

अगर आप इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करना चाहते है तो, आयुर्वेदिक औषधियां जैसे गिलोय और अश्वगंधा का सेवन कर सकते है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी हैं। हल्का व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना तथा ध्यान और मेडिटेशन से तनाव कम करना इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाता है।

आईएएनएस के मुताबिक

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com