कान्हेरी गुफा जाने वाली BEST की एसी बस सेवा निलंबित, हाई कोर्ट और नेशनल पार्क प्रशासन के निर्देश

BEST Bus: मुंबई में कान्हेरी गुफा तक चलने वाली BEST की एसी बस सेवा पर्यावरणीय कारणों से निलंबित कर दी गई है। वहीं महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया है।
BEST AC Bus
एसी बस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

BEST AC Bus: मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बेस्ट ने बोरीवली स्थित नेशनल पार्क के कान्हेरी गुफा तक चलने वाली अपनी एसी बस सेवा (रूट A-188) को निलंबित कर दिया है।

यह फैसला बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश और संजय गांधी नेशनल पार्क प्रशासन के निर्देशों के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि 16 जनवरी से इस रूट पर सेवा निलंबित कर दी गई, लेकिन इसकी सार्वजनिक सूचना गुरुवार को जारी की गई। यह बेस्ट प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

यह एसी बस सेवा बोरीवली (पूर्व) रेलवे स्टेशन से कान्हेरी गुफा तक चलाई जा रही थी और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय थी। हालांकि, राष्ट्रीय उद्यान के भीतर वाहनों की आवाजाही से वन्य जीवों और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए अदालत ने इस सेवा को बंद करने का निर्देश दिया। बेस्ट अधिकारियों के अनुसार, यह निलंबन 16 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है।

महाशिवरात्रि पर चलेंगी अतिरिक्त बस सेवाएं

  • वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बेस्ट ने राहत की घोषणा भी की है। बाबुलनाथ मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए रूट नंबर 57, 67 और 103 पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
  • ये बस सेवाएं सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, भीड प्रबंधन के लिए मौके पर बस निरीक्षक और यातायात अधिकारी भी तैनात रहेंगे। बेस्ट का यह कदम एक और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com