-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Sudhir Mungantiwar Chandrapur Shahar Vikas 5 Year Action Plan
चंद्रपुर में मुनगंटीवार मॉडल: 5 साल का एक्शन प्लान तैयार, ताडोबा को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने मांगे 3000 करोड़!
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur Development Plan 2026: सुधीर मुनगंटीवार ने पेश किया चंद्रपुर विकास का 5 वर्षीय खाका। ताडोबा के लिए 3000 करोड़ का प्रस्ताव और सीमा विस्तार पर बड़ा बयान।

चंद्रपुर वार्षिक योजना बैठक में सुधीर मुनगंटीवार (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur Municipal Corporation Expansion: पूर्व मंत्री, भाजपा नेता, विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने यहां बताया कि, स्थानीय मनपा में भाजपा और सहयोगी दलों के गठबंधन में सत्तास्थापना के बाद अब भाजपा ने शहर विकास का 5 वर्ष का एक्शन प्लान तैयार किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, चंद्रपुर मनपा के सीमा विस्तार पर फिलहाल निर्णय संभव नहीं है।
चंद्रपुर शहर के बाहरी क्षेत्रों में राज्य सरकार की ओर से प्राप्त निधि से पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किये जाने के बाद ही साइंटिफिक तरीके से अध्ययन करने के बाद ही इस प्रस्ताव पर सोचविचार किया जाएगा। स्थानीय एनडी होटल में पत्रकारों से बात करते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि, मनपा में सत्तास्थापना के तुरंत बाद ही नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर की मदद से शहर विकास के लिए 5 वर्ष का एक्शन प्लान तैयार किया गया है।
जिसके तहत शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था में सुधार लाने उपाययोजना के तहत नए रास्तों को विकसित करना, रिंग रोड बनाना, म्हाडा के क्षेत्र में आने वाले साढ़े चार किलोमीटर सड़क से यातायात को डायवर्ट करने, शहर के सभी ओपन स्पेस का संवर्धन कर उसे सुशोभित करना, शहर में जगह जगह स्वच्छतागृह तैयार करना, खेल मैदान बनाना आदि का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
बाहरी क्षेत्रों में रिहायशी बस्तियां बढ़ी
उन्होंने साफ किया कि, मनपा के सीमा विस्तार पर निर्णय लेना फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने माना कि, शहर सीमा के बाहरी क्षेत्रों में रिहायशी बस्तियां बढ़ रही है, नए सरकारी प्रोजेक्ट्स भी साकार हो रहे है। किंतु उक्त बाहरी क्षेत्रों को मनपा में तब तक शामिल नहीं किया जा सकता जब तक बाहरी क्षेत्रों में पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती है।
नए चंद्रपुर शहर प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने सरकार से 800 करोड़ से अधिक की मांग की है। इतनी बड़ी रकम देना मनपा के लिये संभव नहीं है। यह रकम राज्य सरकार से ही उपलब्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि, मनपा के सीमा विस्तार प्रस्ताव पर भावनिक रूप से सोचविचार करने से बेहतर होगा कि, उसका व्यवहारिक और साइंटिफिक रूप से विचार हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि, इसके लिए एक अध्ययन समिति गठित कर निर्णय लिया जाएगा।
सरकार के पास 3000 करोड़ का प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के आगामी बजट में उन्होंने चंद्रपुर जिले से जुड़े कुछ प्रस्तावों पर अमल करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र ताडोबा के क्षेत्र विकास के लिए सरकार के पास 3000 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। जिसके तहत ताडोबा अभयारण्य में देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु बुनियादी सुविधाएं बढ़ाना, मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते हमलों की रोकथाम करने उपाययोजना करना आदि शामिल है।
यह भी पढ़ें – गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
पुनसर्वेक्षण के लिए हो रहे प्रयास
उन्होंने बताया कि, पूर्वी विदर्भ यह धन उत्पादक क्षेत्र है, यहां विभिन्न किस्मों के धान की पैदावार होती है ऐसे में चंद्रपुर जिले में राइस क्लस्टर तैयार करने का सुझाव उन्होंने सरकार को दिया है। पोंभुरना और गोंडपिपरी के एमआईडीसी में आदिवासियों के लिए जमीन आरक्षित करने का भी प्रस्ताव है।
जिले में वन औद्योगिक विकास महामंडल स्थापित करने 10 एकड़ की जमीन का भी प्रस्ताव दिया गया है। यह 80 करोड़ का प्रोजेक्ट है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, शहर के बाहरी क्षेत्रों का अधिकतर हिस्सा ब्लू लाइन अर्थात बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के तहत आता है, यह सर्वेक्षण त्रुटिपूर्ण पद्धति से हुआ है।
लोग इस क्षेत्र में मंजूरी लिए बिना ही मकान बना रहे है, जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। अब उक्त क्षेत्र के पुनरसर्वेक्षण के लिए प्रयास किया जा रहा है, जिससे कई लोगों को राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर संगीता खांडेकर और उप महापौर प्रशांत दानव उपस्थित थे।
Sudhir mungantiwar chandrapur shahar vikas 5 year action plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में वोटर लिस्ट अभियान तेज, 244 कर्मचारी बने BLO, घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
Jul 07, 2026 | 12:27 PMमहाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Jul 07, 2026 | 12:20 PMAnanya Panday Bikini Look: बिकिनी लुक में अनन्या पांडे ने बिखेरा ग्लैमर, वेकेशन फोटोज़ हुईं वायरल
Jul 07, 2026 | 12:17 PMCristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
Jul 07, 2026 | 12:17 PMTelangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
Jul 07, 2026 | 12:09 PMरोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Jul 07, 2026 | 12:08 PMसागर में फर्जी हेल्थ डेटा पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गलत जानकारी दर्ज करने वाली ANM पर होगी कार्रवाई
Jul 07, 2026 | 12:07 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














