- Hindi News »
- Special Coverage »
- Harley Davidson X440 Price India Import Duty Youth Bike Craze
निशानेबाज: ट्रेड डील में जीता ट्रंप का मन, आ गई यहां हार्ले डेविडसन
India-US Trade Deal: महंगी और पावरफुल बाइक्स का क्रेज युवाओं में बढ़ रहा है। हार्ले डेविडसन X440 भारत में 2.79 लाख रुपए से उपलब्ध है। भारत ने इस पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की है।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
Harley Davidson Import Duty Cut: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, देश के युवा महंगी और पावरफुल बाइक या मोटरसाइकिल चलाना पसंद करते हैं। अब उनके अरमान पूरे करने के लिए अमेरिका की मशहूर बाइक हार्ले डेविडसन भारत में उपलब्ध है। उसके एक्स 440 टी मॉडल की एक्स शोरूम कीमत वेबसाइट पर 279500 रुपये बताई गई है।’
हमने कहा, ‘अपने यहां पहले ही शौकीन युवा बुलेट, येजदी या जावा जैसी बाइक को लाइक कर रहे हैं। इसके अलावा लाखों रुपये की कावासाकी निंजा, डुकाटी, हायाबुसा, होंडा, नार्टन, सुजुकी, बीएमडब्ल्यू, अप्रिलिया, अपाचे जैसी पावरफुल बाइक भी विश्व के देशों में लोकप्रिय हैं। अपने यहां बजाज की पल्सर के भी हाई एंड माडल हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, मोदी सरकार ने हार्ले डेविडसन बाइक की इम्पोर्ट ड्यूटी घटाकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को खुश कर दिया है। वैसे हार्ले डेविडसन का भारत से पुराना संबंध है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद कबाड़ में निकली इस बाइक के इंजन व पेट्रोल टैंक का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली में जुगाडू लोगों ने 8 सीटर वाले बड़े ऑटोरिक्शे बना डाले, जो लाल किले या चांदनी चौक के पास से चलते थे। लखनऊ में भी अधिक सवारी वाले लंबे ऑटो में हार्ले डेविडसन के इंजन का इस्तेमाल किया गया।’
सम्बंधित ख़बरें
Immigration Law: अमेरिकी सीनेट में इमीग्रेशन कानूनों पर छिड़ी जंग, प्रवासियों और नागरिक स्वतंत्रता पर बहस
13 फरवरी का इतिहास: जब अमेरिकी बमों ने दहलाया था बगदाद और भारत ने पाया ‘नायटिंगेल’ का साथ
अमेरिका ने हटाया PoK को भारत का हिस्सा बताने वाला मैप… तो शेखी बघारने लगा पाकिस्तान, बोला- हमने हटवाया
हम युद्ध नहीं चाहते…लेकिन, ईरान पर फिर आगबबूला हुए डोनाल्ड ट्रंप, परमाणु समझौते पर दिया बड़ा बयान
हमने कहा, ‘भारत के व्यस्त ट्रैफिक वाले शहर इतनी पावरफुल बाइक के लायक नहीं हैं। अमेरिका में समर के मौसम में बांहों पर टैटू बनाए हुए तगड़े बाइकर्स के झुंड तेजी से सड़कों पर गुजरते हैं। ये लोग मौजमस्ती के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई हार्ले डेविडसन बाइक चलाते हैं और मीलों लंबा सफर तय करते हैं।’
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: कहीं नासूर न बन जाए वित्तीय लेन-देन, क्यों चाहिए सख्त डेटा प्राइवेसी कानून?
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, भारत में पहले सनबीम, मैचलेस व बीएसए की मोटर साइकिलें चला करती थीं जो रईसों या पुलिस अधिकारियों के पास होती थी। ईवी के इस युग में भी युवाओं की पसंद पेट्रोल वाली वजनदार बाइक है।’
हमने कहा, यह पसंद अपनी-अपनी वाला मामला है। पावरफुल गाड़ी की आवाज से घबराकर लोग खुद ही रास्ता खाली कर देते हैं। आप ऐसी बाइक पर सवार होकर केरल से लद्दाख तक का सफर तय कर सकते हैं। अब संपन्न व शौकीन भारतवासी भी मेक इंडिया रिच अगेन की विचारधारा रखते हैं।
Harley davidson x440 price india import duty youth bike craze
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्रम्हपुरी में रेत का ‘महा-घोटाला’: दागी कारोबारी अग्रवाल ने सरकार को लगाया ₹24 करोड़ का चूना, सिस्टम मौन!
Feb 13, 2026 | 12:53 PMImmigration Law: अमेरिकी सीनेट में इमीग्रेशन कानूनों पर छिड़ी जंग, प्रवासियों और नागरिक स्वतंत्रता पर बहस
Feb 13, 2026 | 12:49 PMPune News : पुलिस से बचने की कोशिश पड़ी भारी, पुणे में हाईराइज से गिरकर संदिग्ध की मौत- Video
Feb 13, 2026 | 12:44 PMMahashivratri 2026 पर अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये विशेष चीजें, देवाधिदेव हर लेंगे आपके सारे कष्ट
Feb 13, 2026 | 12:42 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1500 करोड़ के विकास प्लान को मिली मंजूरी, बदलेगा विकास का नक्शा!
Feb 13, 2026 | 12:41 PMक्रेन ने मंदिर पर किया ‘हमला’! नागपुर के ऐतिहासिक राधाकृष्ण मंदिर का गुंबद ढहा, भक्तों में भड़का गुस्सा
Feb 13, 2026 | 12:38 PMशून्य नामांकन और पुराने सिलेबस पर कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था सुधारने की दिशा में यूनिवर्सिटी का कदम
Feb 13, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM













