-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Datura Flower
शिव जी को चढ़ने वाला यह फूल हेल्थ के कई रोगों के लिए है महाऔषधि, जानिए फायदे
- Written By: सीमा कुमारी
Benefits of Dhatura: धतूरा का फूल भगवान शिव को अति प्रिय है। साथ ही यह फूल कई बीमारियों में रामबाण का काम करता है। अगर इसके फायदे की बात करें तो आयुर्वेदिक दवाइयों में धतूरे का काफी इस्तेमाल होता है।

शिव जी का ये पसंदीदा फूल है सेहत का वरदान (सौ.सोशल मीडिया)
Shiva Favorite Flower for Health Cure : भगवान शिव का प्रिय महीना सावन अभी चल रहा है। शिवभक्तों के लिए सावन महीना बड़ा महत्व रखता है। इस पवित्र महीने में भोलेबाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। भोलेबाबा के भक्त इस पवित्र माह में शिवलिंग पर जल, दूध, और बिल्व पत्र अर्पित करने के साथ-साथ उनके प्रिय फूल धतूरा भी चढ़ाते हैं।
ये फूल भगवान शिव को अति प्रिय हैं। इस फूल का इस्तेमाल न केवल पूजा में होता है, बल्कि आयुर्वेद में भी इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता हैं।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, धतूरा के फूल और पत्तियां कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और त्वचा रोगों में फायदेमंद हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
हालांकि, इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि यह जहरीला भी हो सकता हैं। आइए जानते हैं धतूरा के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में-
शिव जी का ये पसंदीदा फूल है सेहत का वरदान :
-
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,धतूरा का फूल डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसके बीज और पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, धतूरा का सीमित मात्रा में सेवन इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ा सकता है, लेकिन इसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।
-
दर्द और सूजन में फायदेमंद
आपको बता दें, धतूरा का तेल जोड़ों के दर्द, सूजन, और मांसपेशियों के दर्द में आराम पहुंचाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे हल्के-हल्के मसाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर गठिया के मरीजों के लिए।
-
त्वचा के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, धतूरा का फूल डायबिटीज मरीजों के अलावा त्वचा के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। धतूरा के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।
बता दें, फोड़े-फुंसी, खुजली या दाद जैसी समस्याओं में इसके पत्तों का लेप लगाने से राहत मिलती है। यह त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। अगर आप त्वचा से जुड़ी प्रोब्लेम्स से परेशान है तो धतूरा के फूल के पत्तों का लेप लगाकर राहत पा सकते है।
-
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
धतूरा के पत्तों का रस या चाय पीने से उच्च रक्तचाप में आराम मिल सकता है। यह रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है।
ये भी पढे़ें-प्लास्टिक की थैलियों में फूड रखना होता है जानलेवा, इस स्टडी को जानकर चौंक जाएंगे
धतूरा के फूल का इस्तेमाल इस्तमाल करते समय रखें सावधानियां :
आपको बता दें, धतूरा का उपयोग करते वक्त ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि यह ज्यादा मात्रा में लेने पर जहरीला हो सकता है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को इसे नहीं इस्तेमाल करना चाहिए।
Benefits of datura flower
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













