कुढापा चौक हादसा: जलगांव में गैस सिलेंडर धमाका, तीन घर जलकर खाक; परिवार बेघर

Jalgaon Fire: जलगांव के कुढापा चौक में गैस सिलेंडर विस्फोट से तीन घर आग की चपेट में आ गए। शॉर्ट सर्किट के बाद हुए धमाके से पूरा इलाका दहल उठा।
Kudapa Chowk accident: Gas cylinder explosion in Jalgaon, three houses burnt to ashes; families homeless
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Jalgaon Gas Cylinder Blast: जलगांव के पुराने शहर स्थित कुढापा चौक में रविवार सुबह ऐसा धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। सुबह करीब 10 बजे एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट ने देखते ही देखते तीन घरों को आग के हवाले कर दिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लकड़ी के पार्टिशन वाले मकान धू-धू कर जलने लगे। चंद मिनटों में हंसता-खेलता परिवार बेघर हो गया और वर्षों की कमाई राख में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले घर के भीतर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद जोरदार धमाका सुनाई दिया। धमाके की आवाज इतनी तीव्र थी कि आसपास के मकानों की खिड़कियां हिल गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और निलेश शंकर शिरसाठ तथा बापू शंकर शिरसाठ के मकान सहित तीन घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

आग लगने से महिलाओं व बच्चों की चीख-पुकार

घर के अंदर रखा कनींबर, कपड़े, नकदी, सोने चांदी के जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की भेट बढ़ गए। परिवार के सदस्य अपने ही आशियाने को जलते हुए असहाय नजरों से देखते रहे।

महिलाओं की चीख-पुकार और बच्चों का रोना पूरे मोहल्ले में गूंजता रहा, पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे प्रयास नाकाफी साबित हुए सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालाकि तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और आग की घटनाओं को देखते हुए नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। एक छोटी चिंगारी ने तीन परिवारों की दुनिया उजाड़ दी अब ये खुले आसमान के नीचे नई शुरुआत की उम्मीद में खड़े है।

Navbharat Live
navbharatlive.com