- Hindi News »
- Gujarat »
- Pm Narendra Modi Inaugurates First World Yogasana Championship 2026 In Ahmedabad
अहमदाबाद बना वैश्विक योग केंद्र, प्रधानमंत्री मोदीे ने किया शुभारंभ, कहा- बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
PM Narendra Modi: अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक आयोजित होने वाले प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि इससे खेल और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पीएम- मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
PM Modi Inaugurates First World Yogasana Championship 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक आयोजित होने वाली प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 का वर्चुअल माध्यम से का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा अहमदाबाद की धरती से विश्व की खेल विरासत में एक और नया अध्याय जुड़ रहा है। पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप शुरू हो रही है।
उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने भारत आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करता हूं। अहमदाबाद यूनेस्को विश्व हेरिटेज सिटी है। भारत के इस ऐतिहासिक शहर में यह आयोजन गर्व की बात है।
कोलकाता में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून को विश्व योगा दिवस पर दुनिया के अलग-अलग देशों में योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे। लेकिन इस बार कोलकाता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम विश्व योगा दिवस से पहले विश्व योगासन चैंपियनशिप हेल्थ और वेलनेस की डबल डोज की तरह है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
मुंबई में 941 रुपये के पार पहुँचा घरेलू गैस सिलेंडर, शरद पवार बोले- जनता सही समय पर सिखाएगी सबक
Ahmedabad Ashram: हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन, आसाराम के आश्रम के 37 मकानों पर चला बुलडोजर
गुजरात और दमन के दौरे पर PM मोदी; सूरत में एक्सप्रेसवे और दमन में ‘नमो’ एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
पीएम ने कहा, “एक दशक पहले भारत संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव लेकर गया था। हम प्राचीन भारतीय परंपरा को पूरी मानवता के स्वास्थ्य और सामूहिक कल्याण से जोड़ना चाहते थे। यूएन में 190 देशों ने भारत के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। यह देखकर खुशी होती है कि करोड़ों लोग योग को अब अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। ध्यान, प्राणायाम उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है।”
यह भी पढ़ें- पहले अन्नामलाई…अब कैप्टन अमरिंदर, एक साथ बीजेपी को दो बड़े झटके? कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं पूर्व सीएम
पीएम मोदी ने कहा कि योगासन की यह विश्व चैंपियनशिप इसी चरण का शुभारंभ है। इस चैंपियनशिप के माध्यम से योगासन को एक प्रतियोगी खेल के रूप में नई पहचान मिलेगी। मुझे विश्वास है कि भविष्य में योगासन भी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाएगा। ओलंपिक या कोई भी बहुखेल प्रतियोगिता हो। हम जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही सुखद परिणाम आएगा।
रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न करेगा
पीएम मोदी ने कहा कि खेल के रूप में योगासन एक और तरीके से बेहद लाभदायक होगा। हम जानते हैं कि हर बड़ा खेल अपने साथ एक पूरा इकोसिस्टम लेकर आता है। इसके माध्यम से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और योगासन का खेल के रूप में विस्तार होगा। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और इवेंट प्रबंधकों के लिए भी यह नए अवसर लेकर आएगा।
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 2026 की थीम: ‘योगा फॉर हेल्दी
पीएम मोदी ने कहा कि यह चैंपियनशिप ऐसे समय में आयोजित हो रही है, जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की थीम होगी- ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ ..उन्होंने कहा कि हम सभी हमेशा ऐसे उपाय की तलाश में रहते है जिससे हम लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बने रहे। और इसका सर्वश्रेष्ठ विकल्प योगा ही है। योग भोग और रोग से भी मुक्ति देता है।
‘हर रोज योग, भगाएगा सब रोग’
पीएम मोदी ने ‘हर रोज योग, भगाएगा सब रोग’ मंत्र की याद दिलाते हुए कहा कि योग सबसे कम बजट का और सबसे अच्छे जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय है।
‘योगादूत बनने के लिए की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने योगा 365 शुरू किया है। इस विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से भी आग्रह करूंगा कि जब आप अपने देशों में लौटें तो योग के संदेश को साथ लेकर लौटें। आप अपने देशों में ‘योगा 365’ के दूत बन कर जाए।
पीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जीत चाहे जिसकी भी हो लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेने वाला पहले ही चैंपियन बन चुके हैं। आपकी प्रतिभा, आपका अनुशासन दुनियाभर के युवाओं को प्रेरित करेगा।
Pm narendra modi inaugurates first world yogasana championship 2026 in ahmedabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
Jun 10, 2026 | 04:00 AME20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
Jun 10, 2026 | 02:45 AMAaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














