-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Gujarat Daman Visit 21700 Crore Project Foundation
5 जून को दमन दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
PM Modi Daman Visit: 5 जून को PM मोदी गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prime Minister Narendra Modi’s Gujarat Visit on June 5: प्रधानमंत्री 5 जून को गुजरात के सूरत और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे औद्योगिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे कुल 22 ,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें कई अहम महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
सूरत को मिलेगी 18,800 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को दोपहर 2.30 बजे सूरत के हजीरा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सड़क, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
मुख्य परियोजनाएं:
1. वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 और पैकेज-7 का लोकार्पण करेंगे।
( जिससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच तेज रफ्तार परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक संपर्क को मजबूती मिलेगी।)
सम्बंधित ख़बरें
मूसलाधार बारिश से 35 लोगों की मौत, गुजरात और असम में NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
गुजरात में कुदरत का कहर, दक्षिण गुजरात में सैलाब से हाहाकार, सूरत-वलसाड डूबे, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
गुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने पंचमहल, दाहोद और महीसागर में जारी किया रेड अलर्ट
2. राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के महत्वपूर्ण हिस्सों को चार लेन में विकसित करने का शिलान्यास करेंगे।
(आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच आसान बनेगी।)
3. 220 बिस्तरों वाले ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
(जिसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, केंद्रीय प्रयोगशाला और 24 घंटे आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं से सुसज्जित होगा।)
4. इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के द्वारा बिजली निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार परियोजना का भी उद्घाटन किया जाएगा।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सूरत और दमन में 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।दहेज पेट्रोलियम, केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) तथा सारीगाम गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC)अपशिष्ट निपटान एवं उपचार अवसंरचना और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क में आवश्यक उपयोगिता सुविधाओं का विकास शामिल है।
दमन को मिलेगी 2,970 करोड़ रुपये की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6:15 बजे नामो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और नामो अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 7:15 बजे दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्य परियोजनाएं:
1. NAMO एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन.
2. NAMO नामो अस्पताल का लोकार्पण.
3. Iconic Bridge(आइकॉनिक ब्रिज) का शिलान्यास.
4. दमन कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास.
5. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT)परिसर का शिलान्यास.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाओं, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है। देना है। इनमें करीब 1,340 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और 1,630 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
लक्षद्वीप को 885 करोड़ रुपये की सौगात, समुद्री कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए लगभग 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें कल्पेनी और कदमत द्वीपों के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं के विकास की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से यात्रियों और माल ढुलाई की सुविधाएं बेहतर होंगी, साथ ही मत्स्य उद्योग, ईंधन वितरण, बर्फ आपूर्ति और नौका मरम्मत जैसी सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। इससे द्वीपों की समुद्री कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इसके तहत बनने वाली बहुउद्देश्यीय जेटियों से बड़े यात्री जहाजों और क्रूज शिप्स की सालभर आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे द्वीपों की समुद्री कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
Pm modi gujarat daman visit 21700 crore project foundation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NATO Spy: बेल्जियम में नाटो मिलिट्री हेडक्वार्टर में जासूसी? कनाडा की महिला इंटर्न हुई गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:22 AMरूस ने कीव पर बरसाईं मिसाइलें, 18 मंजिला इमारत तबाह; जेलेंस्की की 48 घंटे वाली चेतावनी हुई सच
Jul 26, 2026 | 11:22 AMपेपर लीक और नीट धांधली पर बड़ा फैसला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर में बनाईं विशेष अदालतें!
Jul 26, 2026 | 11:21 AMमन की बात: PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- यह दिन हमें गर्व से भर देता है
Jul 26, 2026 | 11:13 AMकलाधाम सोसाइटी के पास गड्ढे में गिरा KV के उप-प्रधानाचार्य का बेटा, डॉक्टर ने घोषित किया मृत; जांच शुरू
Jul 26, 2026 | 11:12 AMसाठगांठ या ढिलाई? अधिकारियों की लापरवाही से लटका ऑटो ट्रिगर सिस्टम, नागपुर में रजिस्ट्री का काम ठप!
Jul 26, 2026 | 11:11 AM88 करोड़ निवेश घोटाले का मुख्य आरोपी यूएई से भारत प्रत्यर्पित, CBI इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














