Ahmedabad: घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन! 131 बांग्लादेशी हिरासत में, आधी रात कई इलाकों में छापेमारी

Bangladeshi Migrants Detained: अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है। जहां 131 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।
Ahmedabad: Major Action Against Infiltrators! 131 Bangladeshis Detained; Midnight Raids Conducted in Several Areas
सांकेतिक एआई फोटो, (सो. IANS)
Updated on

Bangladeshi Migrants Detained Ahmedabad Crime Branch Raid: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। बुधवार, 3 जून को अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने मंगलवार देर रात एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाकर घुसपैठियों के नेटवर्क पर प्रहार किया। इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से 290 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान और दस्तावेजों की सघन जांच की गई।

इन इलाकों में चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस टीमों ने शहर के उन इलाकों को निशाना बनाया जहां संदिग्ध रूप से अवैध प्रवासियों के छिपे होने की सूचना थी। मुख्य रूप से चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर समेत कई संवेदनशील बस्तियों में एक साथ छापेमारी की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शहर के सभी जोन में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान का हिस्सा है।

131 की पहचान हुई, 160 से पूछताछ जारी

हिरासत में लिए गए 290 लोगों को क्राइम ब्रांच के कार्यालय ले जाया गया, जहां उनके पहचान पत्रों और निवास संबंधी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अब तक 131 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में पुख्ता की है। वहीं, 160 से अधिक अन्य संदिग्धों से अभी भी पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि जांच आगे बढ़ने पर हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिकों की संख्या और बढ़ सकती है।

गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक एक्शन

अवैध प्रवासियों को पकड़ने की यह मुहिम केवल अहमदाबाद तक सीमित नहीं है। पूरे गुजरात राज्य के अन्य जिलों में भी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई की गूंज पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी सुनाई दे रही है। मुंबई में भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ने की प्रक्रिया जारी है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि घुसपैठियों को तुरंत अपने देश लौट जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में विभिन्न समुदायों का स्वागत है, लेकिन अवैध रूप से घुसपैठ कर खुद को स्थापित करने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com