Telangana State Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी।
तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस (सोर्स AI)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Telangana State Formation Day: आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह भी कहा कि तेलंगाना राज्य को एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है।
इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के पर शुभकामनाएं देते हुए कहते है, कि “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं से सम्पन्न तेलंगाना ने अपने लोगों की रचनात्मक, नवाचार और कड़ी मेहनत के दृढ़ता संकल्प के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाई है। कामना है कि ये अवसर सभी को राज्य कल्याण और विकसित भारत के संपने को साकार करने में साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Warm greetings to the people of Telangana on Statehood Day! Telangana is blessed with a rich cultural heritage and hardworking people. The State has made significant strides in innovation and development over the years. I wish the people of Telangana continued progress and…— President of India (@rashtrapatibhvn) June 2, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट करते हुए तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि “केंद्र सरकार तेलंगाना की विकास यात्रा में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा सपने को साकार करना है। मैं तेलंगाना के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।”
తెలంగాణ రాష్ట్ర ఆవిర్భావ దినోత్సవం సందర్భంగా తెలంగాణ ప్రజలకు హృదయపూర్వక శుభాకాంక్షలు.తెలంగాణ ప్రజలు తమ సృజనాత్మకతకు, వ్యాపార దృక్పథానికి ప్రసిద్ధులు. ఈ రాష్ట్రం ధైర్యానికి, సంకల్పానికి,పోరాట స్ఫూర్తికి ప్రతీకగా నిలిచిన గొప్ప చరిత్ర, వైభవోపేతమైన సంస్కృతిని కలిగి ఉంది.
వికసిత భారత్…— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2026
पीएम मोदी अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत भावना के लिए विख्यात, तेलंगाना अपने लोगों की शक्ति, दृढ़ता और आकांक्षाओं को दर्शाता है। कामना है कि यह राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, और तेलंगाना के लोग सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहें।”
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा कि, “तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैं राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और भारत की गरिमा व प्रतिष्ठा को और भी उच्च स्तरों तक ले जाएगा।”
Telangana state formation day 2026 president droupadi murmu pm modi wishes