-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Massive Fire Breaks Out In 22 Storey Building In Ahmedabad One Elderly Woman Dies 22 Hospitalized
गुजरात : अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, 1 बुजुर्ग महिला की मौत, 22 अस्पताल में भर्ती
- Written By: राहुल गोस्वामी
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । आज शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी आग
अहमदाबाद: गुजरात से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां की राजधानी अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । इस बाबत पुलिस ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस नेआगे बताया कि, ‘‘आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।” वहीं मामले पर अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
गुजरात अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Air India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
Ahmedabad: घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन! 131 बांग्लादेशी हिरासत में, आधी रात कई इलाकों में छापेमारी
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
#WATCH गुजरात: अहमदाबाद बोपल इलाके में 22 मंजिला आवासीय अपार्टमेंट में आग लग गई। फायर ऑफिसर मिथुन मिस्त्री ने कहा, “इस्कॉन प्लेटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लग गई… करीब 100 लोगों को निकाला गया… एक बेहोश महिला को अस्पताल भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है…” pic.twitter.com/Jhhi1QyZ21 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2024
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। वहीं आज शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
झांसी अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, बीते सोमवार को गुजरात के ही वडोदरा में स्थित इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना में एक व्यक्ति के झुलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिफाइनरी में आग के चलते तमाम एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। आग रिफाइनरी के एक टैंक में थी।लेकिन वह दूसरे टैंक में नहीं पहुंची थी ।
Gujarat massive fire breaks out in 22 storey building in ahmedabad one elderly woman dies 22 hospitalized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
Jun 25, 2026 | 07:47 PMNCERT की बड़ी चेतावनी: सोशल मीडिया से डाउनलोड की गई किताबें हो सकती हैं फर्जी, छात्रों को किया सतर्क
Jun 25, 2026 | 07:47 PMकानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
Jun 25, 2026 | 07:45 PMCM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
Jun 25, 2026 | 07:36 PMप्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Jun 25, 2026 | 07:34 PMसूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
Jun 25, 2026 | 07:33 PMअकोला में 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक निबंधक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














