-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Jhansi Medical College Fire Incident 10 Children Died So Far 16 Injured Deputy Cm Brijesh Pathak Reached The Spot
झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड : अब तक 10 बच्चों की मौत, 16 घायल, बोले DCM पाठक- जरुरी हुआ तो होगा शिशुओं का DNA टेस्ट
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते शुक्रवार को रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई। वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के साथ झांसी पहुंचे हैं।

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड
झांसी: जहां उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते शुक्रवार को रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई। वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के साथ झांसी पहुंचे हैं।
वहीं इस अग्निकांड पर UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि, फरवरी में फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था। जून में यहां मॉक ड्रिल भी हुई थी। ये घटना कैसे हुई और क्यों हुई, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अब तक 7 नवजात शिशुओं के शवों की पहचान कर ली गई है, वहीं 3 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही नवजात शिशुओं के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
#WATCH | Jhansi Medical College tragedy | UP Deputy CM Brajesh Pathak says, ” Instructions have been given to probe the incident…local administration has been asked to submit the probe report within 24 hours. 10 newborns have died, 7 have been identified, 3 are yet to be… pic.twitter.com/4x7lAPLypQ — ANI (@ANI) November 16, 2024
इसके साथ ही पाठक ने कहा कि, घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। वहीं 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है, 7 की पहचान हो गई है, 3 की पहचान अभी बाकी है। यदि आवश्यक हुआ तो डीएनए परीक्षण किया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अंदर शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। हम लापता नवजात शिशुओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित करेंगे। मैं स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और हम प्रभावित परिवार के साथ हैं।
वहीं मामले पर बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस आग में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, करीब 35 नवजात शिशुओं को अब तक बचा लिया गया। डॉक्टर घायल नवजात शिशुओं का सर्वोत्तम इलाज कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लगी है ऐस प्रतित हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
सड़क से सदन तक बने वंचितों की आवाज… पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का भावुक पोस्ट
अब भगवान परशुराम पुरी कहलाएगा जलालाबाद, योगी कैबिनेट का अहम फैसला, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव!
UP चुनाव में 2017 दोहराने की तैयारी में BJP! योगी के प्लान ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, NDA बैठक की इनसाइड स्टोरी
झांसी अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मिली जानकारी के अनुसारबीते शुक्रवार को रात साढ़े दस से 10 बजकर 45 मिनट के बीच नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनआईसीयू) के एक हिस्से में संभवत: शार्ट सर्किट से आग लग गयी। यहां बाहर वाले हिस्से में जो बच्चे थे उनमें से लगभग सभी को बचा लिया गया है, लेकिन अंदर वाले हिस्से से 10 बच्चों के मारे जाने की सूचना मिली है। बचाव कार्य जारी है, अग्निशमन दल और राहत-बचाव टीम द्वारा कई बच्चों को बचा लिया गया। वहीं झुलसे बच्चों का उपचार जारी है और जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी सूचना एकत्र की जा रही है।
#WATCH | Jhansi Medical College tragedy | UP: Dr. Chandra Pal Singh Yadav, SP leader and former MP says, “It is being said that 10 newborns have died and around 40 are seriously injured…this is a very painful incident. This happened because of the carelessness of the medical… pic.twitter.com/vE6MssOrxL — ANI (@ANI) November 16, 2024
खबर है कि NICU के अंदरूनी हिस्से में करीब 30 बच्चे थे और उनमें से अधिकतर को बचा लिया गया। एनआईसीयू में आग से उसके गलियारे में धुआं भर गया। वीडियो में दिखा है कि बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए दमकल कर्मियों ने कुछ कांच की खिड़कियां तोड़ दीं। मेडिकल कॉलेज से सामने आए दृश्यों में मरीज और उनके तीमारदार घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बचाव और राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं।
झांसी अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
#WATCH | UP: The newborns who were rescued after a massive fire outbreak at the Neonatal intensive care unit (NICU) of Jhansi Medical College, undergo treatment (Visual of the rescued newborns blurred) The fire claimed the lives of 10 newborns pic.twitter.com/OdRdoPFZGZ — ANI (@ANI) November 16, 2024
फिलहाल इस घटना की जांच के लिए एक समिति मंडलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक के नेतृत्व में बनाई गयी है।दमकल विभाग की छह गाड़ियों को भेजा गया और अब आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड में 47 नवजात शिशु भर्ती थे।
इस घटना बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर अधिकारियों को राहत और बचाव का निर्देश दिया। झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया, जबकि जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। आदित्यनाथ ने ”एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में घटित दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।” योगी ने पोस्ट में कहा, ‘‘जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
Jhansi medical college fire incident 10 children died so far 16 injured deputy cm brijesh pathak reached the spot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Jul 09, 2026 | 07:25 AMIran USA Tension: ट्रंप के अश्लील बयान पर अराघची का कड़ा पलटवार, कहा निडरता से देते हैं करारा जवाब
Jul 09, 2026 | 07:19 AMIND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम
Jul 09, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बारिश का कहर: मोशी डिपो हादसे में रेस्क्यू जारी, सातारा में करंट से 5 मौतें, नासिक-वसई में बाढ़
Jul 09, 2026 | 07:13 AMGuru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
Jul 09, 2026 | 07:10 AMऑस्ट्रेलिया में आज PM मोदी का मेगा शो, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित; ट्रेड डील पर टिकी नजरें
Jul 09, 2026 | 07:09 AMनागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
Jul 09, 2026 | 07:08 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














