अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, फायर बिग्रेड ने 100 लोगों को निकाला बाहर

अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री के मुताबिक, इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले।
Fire Accident In Ahmedabad
अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी आग
Updated on

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद स्थित बोपल इलाको में एक 22 मंजिला इमारत में आग लग गई है। आवसीय इमारत से अचानक धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों ने फायल बिग्रेडड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर 100 लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया है। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह की कोई हताहत की खबर नहीं है।

जब इमारत से लोगों को निकाला जा रहा था उस दौरान एक महिला बेहोसी की हालत में मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किस वजह से लगी इसको लेकर भी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।

इमारत के 8वीं मंजिल पर लगी थी आग

अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री के मुताबिक, इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इमारत में बेहोशी की हालत में मिली महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

गुजरात में भी आया भूकंप

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात गुजरात में भूकंप आया था, जिसका केंद्र गुजरात के मेहसाणा था। मेहसाणा के साथ ही अहमदाबाद में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए और अहमदाबाद के वाडाज, अंकुर, न्‍यू वाडाज तथा आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस वजह से लोग घबरा गए। भूकंप के झटके आने से लोगों को 23 साल पहले का मंजर याद आ गया और स्‍थानीय प्रशासन भी इस दौरान हरकत में आ गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com