जुबीन गर्ग मौत केस पर सिंगापुर पुलिस का बड़ा खुलासा, डाइविंग से पहले नशे में थे सिंगर, नहीं पहनी लाइफ जैकट

Zubeen Garg News: जुबीन गर्ग की मौत पर सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में घटना का पूरा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगर नशे में थे और लाइफ जैकेट पहनने से भी मना कर रहे थे।
Zubeen Garg Death Singapore Police Investigation
जुबीन गर्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Zubeen Garg Death Singapore Police Investigation: पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ था। हाल ही में सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में बड़ा खुलासा किया और  बताया कि घटना के समय जुबीन नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से मना किया था। जुबीन 52 साल के थे और उनके अचानक निधन से उनके परिवार और फैंस गहरे सदमे में थे। उनके अंतिम संस्कार में लाखों फैंस शामिल हुए थे।

'जुबीन ने लाइफ जैकेट पहनने से किया था इनकार'

दरअसल, चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अधिकारी ने कोर्ट में बताया कि शुरू में जुबीन ने लाइफ जैकेट पहना था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे उतार दिया। जब उन्हें दोबारा लाइफ जैकेट दी गई, तो उन्होंने उसे पहनने से साफ मना कर दिया। जुबीन गर्ग उस समय काफी नशे में थे। याट पर मौजूद लोगों ने उन्हें याट की ओर तैरते देखा, लेकिन अचानक उनके हाथ-पैर चलना बंद हो गए और उनका चेहरा पानी में डूब गया। उन्हें तुरंत याट पर लाया गया और CPR दी गई, लेकिन उनका कोई रिस्पॉन्स नहीं आया।

स्वास्थ्य की स्थिति भी थी चिंता का विषय

सिंगापुर कोर्ट में यह भी बताया गया कि जुबीन गर्ग को हाईपरटेंशन थी। 2024 में उन्हें आखिरी बार मिर्गी का दौरा भी पड़ा था। पुलिस ने साफ किया कि जुबीन की मौत में किसी तरह की फाउल प्ले शामिल नहीं थी। याट पर मौजूद 20 से ज्यादा लोग स्नैक्स, ड्रिंक्स और शराब लाए थे, और जुबीन को पीते हुए देखा गया। एक गवाह ने बताया कि उन्होंने कुछ कप शराब भी पी थी।

इस दिन मौत केस पर 2,500 पेज की दाखिल हुई थी चार्जशीट

असम पुलिस की CID की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 12 दिसंबर को जुबीन की मौत मामले में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट करीब 2,500 पेज की है और अन्य डॉक्यूमेंट्स मिलाकर यह 12,000 पेज तक पहुंच जाती है।

जुबीन गर्ग का यह दुखद निधन न केवल उनके फैंस के लिए बल्कि भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी भारी क्षति साबित हुआ। अब इस मामले की जांच आगे भी जारी है, और कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि उनके निधन में स्वास्थ्य और सुरक्षा के कई पहलुओं ने भूमिका निभाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com