YRKKH Twist: मायरा की शर्त सुनकर उड़ जाएगा अभिरा का होश, अरमान को पड़ेगा थप्पड़

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा को पता चल गया है कि मायरा ही उसकी पूकी है। अभिरा और पूकी का यूनियन दिखाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अरमान के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ेगी।
YRKKH Twist: मायरा की शर्त सुनकर उड़ जाएगा अभिरा का होश, अरमान को पड़ेगा थप्पड़
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और पूकी का रियूनियन
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल का अपकमिंग एपिसोड जज्बातों से भरा हुआ होने वाला है, क्योंकि अभिरा को पता चल गया है मायरा ही उसकी पूकी है और अब मायरा के लिए उसके दिल में जबरदस्त ममता उमड़ रही है। वह इस खुशी में मायरा को लेकर माउंट आबू चली जाएगी, लेकिन उदयपुर लौटने पर वहां मायरा दिल नहीं लगेगा। मायरा वापस अरमान के पास जाने की जिद करेगी, इसी बीच अभिरा अरमान से नाराज नजर आएगी और उसे थप्पड़ जड़ देगी।

अभिरा को जब यह सच पता चला कि मायरा ही उसकी पूकी है तब अभिरा का गुस्सा अरमान पर भड़क उठेगा। वह अरमान को खरी खोटी सुनाने वाली है और वो ये कहेगी कि एक छत के नीचे रहते हुए तुम्हें एक बार भी मुझे सच बताने का मौका नहीं मिला। अभिरा बुरी तरह से टूटी हुई नजर आएगी। जब अरमान उससे माफी मांगने का और समझने का प्रयास करेगा तब वह उसे तमाचा जड़ देगी।

अभिरा का बरसों का सपना पूरा हुआ

अभिरा का बरसों का सपना जैसे पूरा हो गया है। मायरा के रूप में पूकी मिल गई है। वह मायरा के सामने खुद को रोक नहीं पाती है। मायरा को गले लगाती है और वह मायरा को बताती है कि वही उसकी असली मां है। यह सुनकर मायरा को जोर का झटका लगता है। जब अभिरा मायरा को अपने साथ उदयपुर लेकर जाएगी, तो मेरा रोने लगती है। मायरा को रोता देख अभिरा हैरान हो जाती है और वह उससे उसके रोने का कारण पूछती है।

मायरा की शर्त सुनकर हैरान रह जाएगी अभिरा

मायरा अभिरा को अब अपने रोने का कारण सुनाएगी, वो सुनकर अभिरा के होश उड़ जाएंगे। मायरा अभिरा को बता रही है कि उदयपुर में उसका मन नहीं लग रहा है। उसे अरमान और गीतांजलि की याद आ रही है। इसी बीच अभिरा के सामने मायरा एक ऐसी शर्त रख देगी, जिसे सुनकर अभिरा मुश्किल में पड़ जाएगी। मायरा ने अभिरा को बताया कि वह उदयपुर में तभी रहेगी, जब अरमान और गीतांजलि उसके साथ होंगे। अब देखना यह होगा कि मायरा की यह शर्त पूरी हो पाती है या नहीं।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com