- Hindi News »
- Religion »
- Benefits Of Drinking Water In Silver Glass
चांदी के गिलास में पानी पीने से बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए तरीका!
- Written By: सीमा कुमारी
Prosperity And Wealth:चांदी को प्राचीन समय से ही पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा वाली धातु माना जाता है। ज्योतिष और आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है।

चांदी के गिलास (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits 0f Silver Water:आज कल स्वास्थ्य और आयुर्वेद एवं ज्योतिष दोनों में प्राकृतिक तरीकों के प्रति लोगों की रुचि तेजी से बढ़ी है। ऐसे में चांदी के गिलास में पानी पीना एक लोकप्रिय और प्राचीन स्वास्थ्य प्रथा बन चुकी है। प्राचीन ग्रंथों और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चांदी एक शीतल, पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा वाली धातु मानी जाती है। आयुर्वेद में भी चांदी को मन और शरीर दोनों के लिए लाभदायक बताया गया है।
वहीं अगर ये ग्रह कमजोर स्थिति में हैं तो जीवन में तमाम परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आप इन ग्रहों को चांदी के गिलास में पानी पीकर मजबूत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चांदी के गिलास में पानी पीने से और क्या फायदे होते हैं।
चांदी के गिलास में पानी पीने के ज्योतिषीय लाभ
- चांदी के गिलास में पानी पीने से शुक्र और चंद्रमा मजबूत होते हैं।
- जिन लोगों का मन बहुत भटकता है या जिनके अंदर एकाग्रता की कमी है उनके लिए चांदी के
- गिलास में पानी पीना रामबाण है। इससे मन स्थिर रहता है जिससेर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
- जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर घबराहट होने लगती है उन्हें भी चांदी के गिलास से पानी जरूर पीना चाहिए।
- इससे मन को मजबूती मिलती है।
- जिन्हें हर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है उन्हें भी चांदी के गिलास में पानी जरूर पीना चाहिए।
- इससे स्वभाव में सौम्यता आती है।
- चांदी पर शुक्र का भी प्रभाव होता है इसलिए चांदी के गिलास में पानी पीने से या चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से सुख-सुविधाएं और वैभव बढ़ता है।
- कहा जाता है कि चांदी के पात्र का नियमित तौर पर उपयोग करने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और मन में किसी तरह का भ्रम पैदा नहीं होता।
- जो लोग काफी इमोशनल होते हैं उन्हें भी चांदी के गिलास में पानी जरूर पीना चाहिए। इससे इमोशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें:-किस दिन है महाशिवरात्रि 2026, यहां से नोट कीजिए चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त
चांदी के गिलास में पानी कैसे पिएं?
वैसे तो आप कभी भी कैसे भी चांदी के गिलास में पानी पी सकते हैं। लेकिन इसमें पानी पीने का सबसे उत्तम तरीका ये है कि आप रात में ही चांदी के गिलास में पानी भरकर रख दें और फिर इसे सुबह खाली पेट पिएं। यदि गिलास संभव न हो तो इस स्थिति में आप किसी भी गिलास में एक शुद्ध चांदी का सिक्का डालकर छोड़ दें और फिर वह पानी सुबह पिएं। इससे आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ मिलने शुरू हो जायेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!
Ashadh Maas 2026 : कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानिए इस महीने क्या करें क्या नही
Chanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
Benefits of drinking water in silver glass
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 15 June 2026: आज जन्में बच्चों में होंगे कौन-से गुण, उच्च शिक्षा के साथ बनेंगे बड़े विशे
Jun 15, 2026 | 06:15 AMदेव आनंद ने बचाई थी Suraiya की जान, नाव हादसे के बाद शुरू हुआ प्यार, परिवार की नाराजगी ने तोड़ दिया रिश्ता
Jun 15, 2026 | 06:04 AMMaharashtra Weather: आज कहीं लू का प्रकोप तो कहीं बारिश की बौछारें; जानें अपने जिले का हाल
Jun 15, 2026 | 05:55 AMBirthday Special: कभी सोना पड़ा भूखा, आज 1 लाख करोड़ की संपत्ति; लक्ष्मी मित्तल ने कैसे खड़ा किया साम्राज्य?
Jun 15, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal 15 June 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा, जानें सोमवार का भाग्यफल
Jun 15, 2026 | 12:15 AMराज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति
Jun 14, 2026 | 11:18 PMसत्ता या लोकप्रियता नहीं, बल्कि RSS का लक्ष्य है राष्ट्र निर्माण; जानिए धर्म परिवर्तन पर क्या बोले मोहन भागवत
Jun 14, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM














