YRKKH Twist: अंशुमान नकली पूकी को लाएगा घर, अभिरा को सच बता देगी दादी सा

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है अंशुमान नकली पूकी को घर ले आएगा, लेकिन अभिरा के सामने दादी सा सच उगल देगी और बता देगी असली पूकी कौन है।
YRKKH Twist:अंशुमान नकली पूकी को लाएगा घर, अभिरा को सच बता देगी दादी सा
अभिरा के सामने आएगी पूकी, दादी सा बताएगी मायरा का सच
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में रोमांचक ट्विस्ट आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिरा को खुश करने के लिए अंशुमान नकली पूकी को घर लेकर आता है।

अभिरा अंशुमान से खुश हो जाती है और कहती है कि उसे यकीन नहीं हो रहा है 7 साल के लंबे इंतजार के बाद उसका सपना सच हो गया है। उसे उसकी पूकी वापस मिल गई है। वह पूकी पर प्यारी बरसाने लगेगी। लेकिन फिर भी अभिरा परेशान नजर आएगी तो अंशुमान सवाल पूछेगा।

पूकी के आ जाने के बावजूद अभिरा परेशान

पूकी के आ जाने के बावजूद अभिरा को परेशान देखकर अंशुमान अभिरा से पूछता है कि उसे कौन सी बात परेशान कर रही है। तब अभिरा उसे बताती है कि उसे इस बच्ची से पूकी वाली फीलिंग नहीं आ रही है। इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, क्योंकि नकली पूकी की मां अपनी बेटी से मिलने आएगी और बताएगी कि उसे पूकी बनाकर ऐसे ही नाटक करते रहना है। नकली पूकी और उसकी असली मां की बात मायरा सुन लेती है। मायरा सबूत इकट्ठा करने लगती है, दोनों का पर्दाफाश करने के लिए, हालांकि इस कड़ी में मायरा आगे क्या कुछ करेगी इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आखिरकार अभिरा को पता चलेगा मायरा ही है असली पूकी

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि नकली पूकी का सच अभिरा के सामने आने वाला है और उस वजह से वह पूरी तरह से टूट कर बिखर जाएगी। दादी सा ने असली पूकी के सच को अभिरा को बताने से अरमान को रोका था। लेकिन अब वह खुद ही अभिरा को असली पूकी का सच बताएगी। मंदिर के पास अभिरा और दादीसा की बात होगी। उस दौरान दादी सा अभिरा को बताएगी कि जिस पूकी को वह सैलून से ढूंढ रही है। वह कोई और नहीं बल्कि मायरा ही है। मायरा ही असली पूकी है यह सच सुनने के बाद अभिरा का क्या रिएक्शन होगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन दादी सा को यह सच बहुत पहले से मालूम है और अब ऐसा लग रहा है कि वह इस सच से अभिरा को भी रूबरू कराएंगी।

EndFragment