- Hindi News »
- Entertainment »
- What Is Met Gala And Know All About It And Met Gala 2025 Theme
What Is Met Gala: क्या है मेट गाला? लोग ढूंढ रहे हैं मतलब, जानें क्या है इस बार की थीम
What Is Met Gala: फैशन की दुनिया का महाकुंभ है मेट गाला, 2025 के लिए इस आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। फैशन के इस महोत्सव का आयोजन हर साल न्यूयॉर्क में होता है। हर साल मई के पहले सोमवार को इस इवेंट की शुरुआत होती है।
- Written By: अनिल सिंह

क्या है मेट गाला? जानें क्या है इस बार की थीम
Met Gala 2025 Theme: मेट गाला को फैशन की दुनिया का महाकुंभ माना जाता है। इसका आयोजन न्यूयॉर्क में हर साल मई के पहले सोमवार को होता है। यह इवेंट दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरता है। फैशन के इस वार्षिक महोत्सव में दुनिया भर के सितारों का जमावड़ा देखने को मिलता है।
शाहरुख खान पहली बार मेट गला में डेब्यू करने गए हैं। शाहरुख खान की ही तरह कियारा आडवाणी भी मेट गाला में पहली बार पहुंची हैं। दिलजीत दोसांझ भी मेट गाला में डेब्यू करते हुए नजर आए हैं। प्रियंका चोपड़ा की अगर बात करें तो वह पांचवीं बार मेट गाला में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही हैं। आइए जानते हैं मेट गाला का मतलब क्या है और इसे इतना महत्व क्यों दिया जाता है? साथ ही यह जानने का भी प्रयास करेंगे कि मेट गाला की इस बार की थीम क्या है?
ये भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने मेट गाला में किया डेब्यू, बोले- मैं अपनी पगड़ी, संस्कृति और मातृभाषा…
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
क्या है मेट गाला
मेट गला को फैशन की दुनिया का महाकुंभ कहा जाता है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम आफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाने वाला यह एक वार्षिक महोत्सव है 1948 में इस आयोजन की शुरुआत की गई थी। शुरुआती दिनों में डिनर पार्टी का आयोजन किया जाता था, जिसमें फैशन की दुनिया से जुड़े लोग यहां पहुंचते थे और इंस्टिट्यूट के लिए फंड जुटाने में मदद करते थे। लेकिन धीरे-धीरे इसने एक वार्षिक महोत्सव का रूप ले लिया। यह आयोजन फैशन की दुनिया में नए ट्रेंड्स सेट करता है। पिछले साल इस आयोजन के तहत जुटा गई राशि 26 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी।
मेट गाला 2025 की थीम
हर साल मेट गाला की एक थीम होती है। अलग-अलग देश की फैशन संस्कृति पर यह थीम आधारित होती है। इस बार ‘सुपर फाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थीम रखी गई है जो ब्लैक फैशन शैली और उनके सांस्कृतिक प्रभाव पर आधारित है। यह थीम मोनिका एल मिलर की किताब ‘स्लेव्स टू फैशन’ से ली गई है।
फैशन ही नहीं फिल्म जगत के लोग भी होते हैं शामिल
मेट गाला में सिर्फ फैशन से जुड़ी हस्तियां ही नहीं बल्कि फिल्मी कलाकार भी हिस्सा लेते हैं। फिल्मी कलाकार बेहतरीन कॉस्ट्यूम पहने हुए नजर आते हैं, जबकि उनके कॉस्ट्यूम के पीछे असली कलाकार छिपा होता है, एक फैशन डिजाइनर। जो अपने डिजाइन को इस आयोजन के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने का काम करता है।
क्या आम लोग मत गाल में हिस्सा ले सकते हैं
मेट गाला एक ऐसा इवेंट है जहां आम लोग हिस्सा नहीं ले सकते, यह पूरी तरह से आयोजकों द्वारा आमंत्रित किए गए लोगों के लिए होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेट गाला की टिकट की कीमत सार्वजनिक की जाती है। एक टिकट की कीमत करीब 63 लाख रुपए तक हो सकती है। अगर कोई स्पॉन्सर पूरा टेबल बुक करता है तो वह 3 करोड़ के करीब तक हो सकता है। सेलिब्रिटी यहां पहुंचने के लिए खुद अपना खर्चा नहीं उठाते हैं, उनकी कॉस्ट्यूम का खर्चा डिजाइनर और उनके यहां पहुंचने का खर्चा उठाना आयोजक की जिम्मेदारी होती है।
What is met gala and know all about it and met gala 2025 theme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














