-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Was Shiv Thackeray Eliminated From Khatron Ke Khiladi 13 Rohit Shetty Gave This Surprise
क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से एलिमिनेट हुए शिव ठाकरे, रोहित शेट्टी ने दिया ये सरप्राइज
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) के चौथे हफ्ते में एक और कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कटने वाला था। वो कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस मराठी 2’ के विनर और ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे (Shiv Thakare) हैं। जिन्हें ये शो छोड़कर जाना पड़ सकता था, लेकिन बीते एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। जहां इससे पहले वीक में शो की कंटेस्टेंट अंजलि आनंद (Anjali Anand) को शो को टाटा बाय-बाय कहना पड़ा था। वहीं इस वीक में शिव ठाकरे एलिमिनेट होते-होते बच गए।
दरअसल, रोहित शेट्टी ने इस वीक के एपिसोड के आखिरी में बताया कि यह नो-एलिमिनेशन वीक था, इसलिए शिव ठाकरे ऐश्वर्या शर्मा से टास्क हारने के बाद भी सुरक्षित हैं। वहीं इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। बता दें कि इस वीक शो के होस्ट रोहित शेट्टी खुद टास्क में कंटेस्टेंट्स सामने आ गए। बीते एपिसोड में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को ‘रोहित वर्सेज खिलाड़ी’ का एक बोर्ड दिखाते हुए बोले कि जिसके पास ज्यादा स्टार्स होंगे वो ये टास्क जीत जाएगा। अगर टीम जीती तो किसी का कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। लेकिन अगर यह टास्क वो खुद जीत गए तो किसी एक को शो से बाहर जाना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप
रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
हेलीकॉप्टर एंट्री के साथ Rohit Shetty ने बढ़ाया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का क्रेज, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस
Rohit Shetty House Firing Case: 17 आरोपियों पर 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मकोका लगा
टास्क शुरू हुआ जिसमें सबसे पहले रोहित शेट्टी ने दो स्टार के साथ अपना खाता खोल लिया फिर ऐसे ही आखिर में रोहित शेट्टी ने 6 स्टार्स हासिल किए जबकि कंटेस्टेंट्स को 5 ही स्टार्स मिले। एलिमिनेशन राउंड में शिव ठाकरे और ऐश्वर्या शर्मा का नाम सामने आया। जिसके बाद उन्हें एक खतरनाक स्टंट दिया गया। वो खतरनाक स्टंट ये था कि शिव और ऐश्वर्या को करंट के झटके खाते हुए सांप-बिच्छू के बीचे से चाबी निकालकर जंजीर में लगे तालों कों खोलकर बाहर आना था।
इस टास्क को जहां ऐश्वर्या ने 10 मिनट 3 सेकेंड में पूरा कर ली। वहीं शिव ठाकरे को 11 मिनट 46 सेकेंड का वक्त लग गया फिर क्या था इस टास्क की ऐश्वर्या शर्मा विनर बन गई और शिव ठाकरे ये टास्क हार गए जिसके बाद शिव शो से बाहर ही जा रहे थे कि इतने में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सभी को सरप्राइज करते हुए कहा कि इस वीक कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। जिसके चलते शिव एलिमिनेट होते हुए भी बच गए। बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी राहत की सांस ली। वहीं शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में अंजुम फकीह की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई।
बता दें कि शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से रूही चतुर्वेदी और अंजलि आनंद शो से बाहर जा चुकी हैं जबकि रोहित रॉय को चोट लगने की वजह से शो से एग्जिट लेना पड़ा। शिव ठाकरे के शो से बाहर नहीं जाने के बाद और शो में अंजुम फकीह के वाइल्ड कार्ड एंट्री करने पर अब शो में 11 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। जिसमें ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), अंजुम फकीह, शिव ठाकरे, डेजी शाह, शीजान खान, अर्चना गौतम, अरिजीत तनेजा, डिनो जेम्स, नायरा बनर्जी, सौंदस मौफाकिर और रश्मीत कौर हैं।
Was shiv thackeray eliminated from khatron ke khiladi 13 rohit shetty gave this surprise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PM257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 09:33 PMसुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














