Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप

Rohit Shetty Death Threat Extortion Call: बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला कॉल आया है।मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।
Rohit Shetty Death Threat Extortion Call News
रोहित शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Rohit Shetty Death Threat Extortion Call News: बॉलीवुड के मशहूर एक बार फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को फिर जान से मारने की, धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने कथित तौर पर उनसे 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगी है।

धमकी देने वाले ने साफ कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस फिरौती और धमकी भरे कॉल के बाद से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में भारी हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रोहित शेट्टी की टीम ने मुस्तैदी दिखाई, और तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर और उनके ऑफिस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस की क्राइम ब्रांच और सायबर सेल तकनीकी सबूतों, कॉल रिकॉड और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
  • चूंकि रोहित शेट्टी को निशाना बनाने का यह दूसरा मामला है। इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इससे पहले इसी साल फरवरी मे उनके जुहू आवास के बाहर फायरिंग की एक खौफनाक वारदात हुई थी।
  • जिसमें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। मुंबई पुलिस को अंदेशा है कि इस बार दे रंगदारी कॉल के पीछे भी इसी गैंग का हाथ हो सकता है। जो लगातार हाई प्रोफाइल हस्तियों को निशाना बना रहा है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी देने वाले की पहचान क्या है और उसके खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपुष्ट दावों और अफवाहों से बचने की भी अपील की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com