- Hindi News »
- Entertainment »
- War 2 Vs Coolie Box Office Collection Day 1 Hrithik Roshan And Rajinikanth Films
War 2 vs Coolie: ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में वॉर 2 पर भारी पड़ी कुली, जानें कितनी हुई कमाई
- Written By: अनिल सिंह
Box Office पर आज ही के दिन रिलीज हुई ऋतिक रोशन की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली फिल्म में किसने बाजी मारी है, दोनों फिल्मों में कौन किस पर भारी पड़ा है। इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वॉर 2 vs कुली, ओपनिंग डे पर कौन किस पर पड़ा भारी
War 2 vs Coolie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। कुली फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी तरफ वॉर 2 फिल्म ने भी अच्छा खासा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, लेकिन ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 पर रजनीकांत की फिल्म कुली भारी पड़ी है, यह कहा जा सकता है। आइए जानते हैं दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कारोबार किया।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म कुली ने रात 10 बजे तक इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया था, यह फाइनल आंकड़ा नहीं है, यह आंकड़ा आगे बादल भी सकता है। वहीं दूसरी तरफ विदेशी बाजार में भी फिल्म में लगभग 70 प्लस करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड कुली फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा 150 करोड़ के आसपास का है।
सम्बंधित ख़बरें
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
ये भी पढ़ें– 19 साल की टीनएज में हुई थी गलती’, मृणाल ठाकुर ने बिपाशा से मांगी माफी
साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई रजनीकांत की कुली फिल्म
इसे साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर कहा जा सकता है। 2025 में सबसे अधिक ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्म गेम चेंजर है, जिसने पहले दिन 60 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। रजनीकांत की कुली उसका रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। कुली ने पहले दिन अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली पुष्पा: द रूल को भी पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 ने पहले दिन 70.3 करोड़ का कारोबार किया था।
वॉर 2 पर भारी पड़ी कुली
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के मुकाबले पहले दिन रजनीकांत की कुली ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वॉर 2 के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.5 करोड़ के आसपास कर रहा है। यह आंकड़ा रात 10 बजे तक का है। देर रात इसमें और इजाफा हो सकता है। हालांकि वर्ल्डवाइड वर 2 का कारोबार कितना रहा इसके बारे में जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ओपनिंग डे पर वॉर 2 ने भी 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वॉर 2 ने ओपनिंग डे पर सिकंदर, छावा, सैयारा और स्काई फोर्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन बॉक्स ऑफिस रजनीकांत की कुली ऋतिक और एनटीआर की वॉर 2 पर भारी पड़ी है ये कहा जा सकता है।
War 2 vs coolie box office collection day 1 hrithik roshan and rajinikanth films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
29 मई तक CBI रिमांड में समर्थ सिंह; जांच एजेंसी ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की रखी मांग
May 27, 2026 | 10:02 PMशाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
May 27, 2026 | 09:55 PMकर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
May 27, 2026 | 09:46 PMRashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
May 27, 2026 | 09:44 PMMP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













