-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- War 2 Box Office Collection Day 11 Hrithik Roshan Film Earnings
War 2 Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन की फिल्म का जलवा बरकरार, जानें कुल कमाई
- Written By: स्नेहा मौर्या
War 2 Movie: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुका है। लेकिन अब फिल्म का जलवा बरकरार है। ऐसे में 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो चलिए जानते हैं...

वॉर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
War 2 Collection: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच इस समय दो बड़ी फिल्मों की जबरदस्त चर्चा हो रही है। एक तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 है, तो दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की कुली। दोनों ही फिल्मों ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तभी से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
दरअसल, वॉर 2 ने रिलीज के पहले ही दिन से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यह फिल्म न केवल अपने एक्शन और थ्रिलर कंटेंट के कारण पसंद की जा रही है, बल्कि इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। खास बात यह भी है कि वॉर 2 के जरिए जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिल रही है।
11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 ने अपने 11वें दिन लगभग 6.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि, यह आंकड़ा आधिकारिक कन्फर्मेशन के बाद बदल भी सकता है। वीकडे में फिल्म की कमाई का ग्राफ थोड़ा गिरा था, लेकिन वीकेंड पर फिर से दर्शकों की भीड़ थिएटर्स में उमड़ने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने भारत में मात्र 11 दिनों में कुल 221 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह प्रदर्शन अपने आप में काबिल-ए-तारीफ है। अगर इसी तरह दर्शकों का सपोर्ट मिलता रहा, तो फिल्म आने वाले दिनों में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, इसके लिए इसे और तेज रफ्तार पकड़नी होगी।
ये भी पढ़ें-दिव्या खोसला की ‘एक चतुर नार’ के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा, नील नितिन मुकेश संग जमेगी कमेस्ट्री
कुली से मिल रही कड़ी टक्कर
आपको बता दें, बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 को रजनीकांत की कुली से कड़ी टक्कर मिल रही है। क्योंकि कुली का क्रेज भी दर्शकों में जबरदस्त है और कई जगहों पर यह फिल्म वॉर 2 से आगे निकलती नजर आ रही है। यही वजह है कि ऋतिक-जूनियर एनटीआर स्टारर मूवी को रफ्तार पाने में थोड़ी मुश्किलें हो रही हैं। फिलहाल आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह फिल्म 250 करोड़ क्लब में शामिल हो पाती है या फिर कुली का दबदबा इसे और धीमा कर देगा।
War 2 box office collection day 11 hrithik roshan film earnings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













