ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने थिएटर में उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 200 करोड़

War 2 Movie: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है और करीब 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
War 2
वॉर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

War 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धमाकेदार शुरुआत की थी। भले ही फिल्म रजनीकांत की ‘कूली’ से कड़ी टक्कर खा रही हो, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का प्यार इसे लगातार मिल रहा है।

दरअसल, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ की कमाई बीच में थोड़ी धीमी हुई थी, लेकिन फिल्म ने जल्द ही अपने कलेक्शन को फिर से ट्रैक पर ला दिया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार की कमाई के साथ ‘वॉर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने सिर्फ 8 दिनों में इंडिया में कुल 212.25 करोड़ कमा लिए हैं।

सभी भाषाओं में ‘वॉर 2’ ने किया कमाल

फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। हिंदी बेल्ट में ‘वॉर 2’ का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां इसने अब तक 150.75 करोड़ की कमाई की है। वहीं, तेलुगु वर्जन ने भी शानदार रिस्पॉन्स देते हुए लगभग 61.50 करोड़ अपने खाते में जोड़े हैं। तमिल में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सिंगल डे कलेक्शन

बुधवार को जहां फिल्म ने 5.75 करोड़ का बिजनेस किया, वहीं गुरुवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 3.68 करोड़ की कमाई दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी फाइनल डेटा नहीं है। इसके आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी ‘वॉर 2’ का जलवा बरकरार है। फिल्म ने विदेशों में अब तक 38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘वॉर 2’ ने कुल 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की तगड़ी स्टारकास्ट और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेज से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वीकेंड का फायदा फिल्म की कमाई को और बढ़ा सकता है। साथ ही ‘वॉर 2’ 300 करोड़ का आंकड़ा केवल भारत में भी पार कर सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com