-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vidya Balan Navratri Traditional Look Grey Saree Instagram Photos
Vidya Balan का ट्रेडिशनल नवरात्रि लुक वायरल, ग्रे साड़ी में दिखीं खूबसूरत, फैंस ने की जमकर तारीफ
- Written By: स्नेहा मौर्या
Vidya Balan News: नवरात्रि के पहले दिन से ही विद्या बालन अपने साड़ी लुक की फोटोज शेयर कर रही हैं और हर दिन उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में फिर से एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है।

विद्या बालन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vidya Balan Navratri Look: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने स्टाइलिश और पारंपरिक लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। नवरात्रि के पहले दिन से ही विद्या अपने खूबसूरत आउटफिट्स और स्टाइलिश पोस्ट्स सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। शनिवार को भी उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।
दरअसल, विद्या ने इस बार एश ग्रे रंग की चंदेरी साड़ी पहनी थी, जिसमें सुनहरी बारीक डिजाइन और मैचिंग बॉर्डर इसे और भी खूबसूरत बना रहे थे। इस साड़ी के साथ उन्होंने गहरे हरे रंग का ब्लाउज पेयर किया, जो उनके लुक को बिल्कुल निखार रहा था। मिनिमल मेकअप और माथे पर लाल बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और खास बनाया। कानों में बड़े झुमके और पोनी स्टाइल में बांधी गई चोटी ने लुक में पारंपरिक टच जोड़ दिया।
विद्या बालन ग्रे साड़ी में जीता फैंस का दिल
तस्वीरों में विद्या बालन का अंदाज भी बेहद शानदार है। पहली तस्वीर में वह दीवार के बॉर्डर को पकड़ते हुए दूसरी ओर देख रही हैं, जो उनकी सहजता को दर्शाता है। दूसरी तस्वीर में भी उनका वही मोहक अंदाज देखने को मिलता है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “नवरात्रि का छठा दिन”, जो इस पर्व के महत्व को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
हालांकि, विद्या के इस लुक को देखकर फैंस ने कमेंट्स में उनकी खूबसूरती और पारंपरिक अंदाज की जमकर तारीफ की है। हर दिन विद्या अपने फैशन और स्टाइल से कुछ नया पेश कर रही हैं, जिससे फैंस लगातार अपडेट्स पाने के लिए उनके सोशल मीडिया पेज पर नजर बनाए रखते हैं।
ये भी पढ़े- फराह खान ने दीपिका पादुकोण पर लिए मजे, बोलीं- अब सिर्फ आठ घंटे काम करती हैं
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या को आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था। इस साल उनकी सुपरहिट फिल्म ‘परिणीति’ को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया। इसके अलावा, अभिनेत्री जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 3’ में नजर आ सकती हैं, हालांकि रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल विद्या फिल्मों से दूर रहते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और नवरात्रि के मौके पर अपने फैशन सेंस और पारंपरिक अंदाज से फैंस को प्रभावित कर रही हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Vidya balan navratri traditional look grey saree instagram photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














