Tina Ahuja: गोविंदा और सुनीता के तलाक पर बेटी टीना अहूजा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Govida Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबर एक बार फिर सुर्खियों में है, कहा जा रहा है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में मतभेद चल रहा है। सुनीता ने तलाक की अर्जी लगाई है। 
Tina Ahuja: गोविंदा और सुनीता के तलाक पर बेटी टीना अहूजा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
टीना अहूजा ने गोविंदा और सुनीता के तलाक पर तोड़ी चुप्पी
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Tina Ahuja On Govida Divorce: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अब उनकी बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। टीना आहूजा ने माता पिता के तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर काफी समय से खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है, कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मतभेद है, सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। परिवार की तरफ से इन खबरों को अफवाह बताया गया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में टीना आहूजा ने अपने माता-पिता यानी गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों को भी बुनियाद बताया है। जब उनसे पूछा गया कि ऑनलाइन इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि उनके माता-पिता के बीच कुछ ठीक नहीं है और वह तलाक ले रहे हैं। तब टीना ने कहा, मैं अफवाहों पर ध्यान नहीं देती हूं, जब उनसे यह पूछा गया कि वह इस तरह की खबरों को कैसे हैंडल करती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया मैं क्या बोलूं, पापा तो देश में भी नहीं हैं। 

मुश्किल दौर से गुजर रहा है परिवार 

बातचीत के दौरान टीना आहूजा ने आगे कहा मीडिया, फैंस और चाहने वालों सभी की आभारी हूं, क्योंकि हर वक्त वह हमारा इतना ख्याल रखते हैं। गोविंदा का परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है, क्योंकि एक तरफ तलाक को लेकर चल रही खबर है, तो वहीं दूसरी तरफ इन खबरों को लेकर परिवार पर पड़ता असर है। गोविंदा और सुनीता के बीच रिश्ता अब कैसा है? यह तो वह दोनों ही बेहतर जानते होंगे, लेकिन दोनों को लेकर जिस तरह से खबरें चल रही है, वह परिवार के लिए अच्छी नहीं हैं। परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है, यह कहा जा सकता है। 

बेबुनियाद है तलाक की खबर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 दिसंबर 2024 को सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी, लेकिन मई 2025 में कारण बताओं नोटिस जारी होने तक गोविंदा कोर्ट में पेश नहीं हुए। गोविंदा कोर्ट में आगे की कार्रवाई के दौरान पेश हुए या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जून 2025 में सुनीता आहूजा कोर्ट में पहुंची थी, दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रही खबर पर परिवार की तरफ से खंडन किया गया है। गोविंदा के मैनेजर ने भी तलाक की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था। 

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com