महादेव के भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत, विज्ञान के साथ रखते थे भगवान में भी गहरी आस्था

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भगवान में गहरी आस्था रखते थे। वह महादेव के भक्त थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स इस बात के गवाह हैं कि वह आध्यात्मिकता और विज्ञान दोनों में गहरी रुचि रखते थे।
महादेव के भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत, विज्ञान के साथ रखते थे भगवान में भी गहरी आस्था
महादेव के भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत
Published on
Updated on

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनका काम और उनका आध्यात्मिक पक्ष आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित हैं। 14 जून 2020 को जब उनके निधन की खबर आई, तो पूरा देश स्तब्ध रह गया। एक ओर जहां सुशांत को एक प्रतिभाशाली कलाकार और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आए अभिनेता के रूप में जाना जाता है, वहीं उनका धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष भी कम चर्चित नहीं रहा है।

सुशांत भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स इस बात के गवाह हैं कि वह आध्यात्मिकता और विज्ञान दोनों में गहरी रुचि रखते थे। उन्होंने 2 जून 2020 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान शिव की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने शिव मंत्र भी लिखा था। ये उनकी उस आस्था का प्रमाण है जो विज्ञान की समझ के साथ भगवान की भक्ति में भी गहराई से जुड़ी थी।

सुशांत अक्सर ‘जय जय शिव शंभू’ जैसे मंत्र गाते हुए वीडियो भी साझा करते थे। उनका मानना था कि अंतरिक्ष, चांद-तारे, और ब्रह्मांड की खोज के साथ-साथ आत्मा की शांति और ऊर्जा का भी एक स्रोत होता है और वह है आस्था। वह धार्मिक अनुष्ठानों और ध्यान में भाग लिया करते थे, खासकर अपने जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत मौकों पर। सुशांत सिंह राजपूत की इंस्टाग्राम प्रोफाइल एक तरह से उनकी सोच का आईना थी, जहां एक तरफ टेलीस्कोप से खगोल विज्ञान की झलक मिलती थी, वहीं दूसरी ओर मंत्रों और श्लोकों में उनकी श्रद्धा दिखाई देती थी।

सुशांत की ये दोहरी दुनिया वैज्ञानिक खोज और आध्यात्मिक शांति उन्हें औरों से अलग बनाती थी। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि कोई व्यक्ति आधुनिक सोच के साथ-साथ अपनी जड़ों और संस्कृति से भी जुड़ा रह सकता है। आज भी जब सुशांत के फैंस उनकी पुरानी पोस्ट्स को देखते हैं, तो उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक सोचने-समझने वाला आध्यात्मिक इंसान याद आता है, जो महादेव का भक्त था, चांद-तारों का प्रेमी था और अपनी जमीन से जुड़ा एक सरल इंसान भी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com