- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunjay Kapur Gave Crores Of Alimony To Karisma Kapoor After Divorce
करिश्मा को तलाक के बाद संजय कपूर ने दी थी करोड़ों की एलिमनी, बच्चों के लिए हर महीने मिलते थे इतने पैसे
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में राज कपूर के चेंबूर के पास स्थित बंगले में बहुत ही धूमधाम से हुई थी, लेकिन 2014 में एक्ट्रेस ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी।
- Written By: सोनाली झा

करिश्मा को तलाक के बाद संजय कपूर ने दी थी करोड़ों की एलिमनी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया। 12 जून को आई इस खबर से कपूर फैमिली और उनके करीबी दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई। करिश्मा भले ही 2016 में संजय से कानूनी तौर पर अलग हो चुकी थीं, लेकिन उनके दो बच्चों समायरा और कियान की वजह से दोनों के बीच संपर्क बना रहा।
करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में धूमधाम से हुई थी। लेकिन कुछ सालों में रिश्तों में तनाव आ गया और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी। उन्होंने संजय पर घरेलू हिंसा से लेकर मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं संजय का आरोप था कि करिश्मा ने उनसे पैसों के लिए शादी की। 2016 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ। कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी और संजय को बच्चों से मिलने की अनुमति मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय ने तलाक के समय करिश्मा के नाम अपने पिता का खार स्थित बंगला कर दिया था। यही नहीं, बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी बच्चों के नाम खरीदे थे। तलाक के बाद भी संजय बच्चों से भावनात्मक रूप से जुड़े रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे हर महीने बच्चों की देखरेख और परवरिश के लिए करिश्मा को 10 लाख रुपये देते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
ये भी पढ़ें- द राजा साब के टीजर लीक पर निर्माताओं का सख्त रुख, बोले- जिम्मेदारी से करें जश्न
संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 9200 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास दिल्ली, मुंबई और लंदन में प्रॉपर्टी थी। उनका जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। संजय ने तीन शादियां कीं, जिसमें पहली पत्नी नंदिता महतानी, दूसरी करिश्मा कपूर और तीसरी प्रिया सचदेवा, जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। करिश्मा के जीवन में यह दौर भले ही चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने खुद को बच्चों के लिए मजबूत बनाए रखा और अब तक एक जिम्मेदार सिंगल मदर के रूप में जानी जाती हैं।
Sunjay kapur gave crores of alimony to karisma kapoor after divorce
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMपुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














