Chiranjeevi: बहन के शव को ऑटो रिक्शे में लेकर आए थे चिरंजीवी, बोल- याद से आज भर आता है मन

Chiranjeevi Childhood Tragedy: चिरंजीवी की फिल्म विश्वंभरा रिलीज होने वाली है, फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी एक बहन की मृत्यु हो गई थी।  वह उसका शव ऑटो रिक्शा में लाए थे। 
South Actor Chiranjeevi revealed Childhood Tragedy
बहन के शव को रिक्शे में लाए थे चिरंजीवी
Published on
Updated on

Chiranjeevi Childhood Tragedy: साउथ की सुपरस्टार चिरंजीवी अपनी अपकमिंग फिल्म विश्वंभरा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने खुद के बचपन से जुड़ा एक दर्द भरा किस्सा साझा किया है और बताया है कि गर्भपात और बीमारी की वजह से उनकी मां ने तीन बच्चों को खोया है। वह बहुत छोटे थे तब उनकी बहन रमना की मृत्यु हो गई थी। ब्रेन ट्यूमर की वजह से सरकारी अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई थी। मां के साथ चिरंजीवी ने बहन के शव को ऑटो रिक्शा में घर वापस लाया था। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मुस्लिम पड़ोसियों ने बहन के अंतिम संस्कार में उनकी मदद की थी।

चिरंजीवी सिर्फ साउथ की फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 123 telugu.com को दिए गए इंटरव्यू में चिरंजीवी ने खुद से जुड़ा बेहद दर्द भरा किस्सा शहर किया है। उन्होंने बताया है कि जब वह छोटे थे तो गर्भपात और बीमारी की वजह से उनके तीन भाई बहनों की मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी बहन रमना के बारे में भी बताया जिसने ब्रेन ट्यूमर की वजह से अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मां और चिरंजीवी उसके शव को ऑटो रिक्शा में लेकर घर आए थे। चिरंजीवी ने ये भी बताया कि जब उन्हें वो बातें याद आती है तो उनका मन भर जाता है।

चिरंजीवी ने बताया कि जब उनकी बहन की मृत्यु हुई थी तो वह छठी क्लास में पढ़ रहे थे और उन्हें अंतिम संस्कार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन आज पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम परिवार में बहन के अंतिम संस्कार के लिए उनकी मदद की थी। इंटरव्यू के दौरान चिरंजीवी ने ये भी बताया कि जब बहन की मृत्यु हुई तो उनके पिता शहर में रहा करते थे और मां अकेले ही उनकी देखभाल करती थी। बहन की मृत्यु की खबर सुनते ही नाना पहुंच गए थे। लेकिन तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। यह बातें याद करते हुए चिरंजीवी भावुक हो गए थे। चिरंजीवी की फिल्म विश्वंभरा जल्दी सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। यह एक सामाजिक मुद्दे पर बनी हुई फिल्म है। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या और ईशा चावला अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com