- Hindi News »
- Entertainment »
- Shiv Thackeray New Music Video Koi Baat Nahi Released
शिव ठाकरे का नया म्यूजिक वीडियो ‘कोई बात नहीं’ रिलीज, एकतरफा प्यार की दिखी कहानी
- Written By: साक्षी सिंह

मुंबई:’बिग बॉस मराठी 2′ के विजेता शिव ठाकरे (Shiv Thackeray) ने शनिवार को म्यूजिक वीडियो ‘कोई बात नहीं’ जारी किया। म्यूजिक वीडियो में शिव के साथ एक और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट सोनिया बंसल नजर आ रही हैं। गाने में एकतरफा प्यार और दिल टूटने वाली भावनाएं हैं।
किरदार से जुड़ा हुआ महसूस हुआ
इसे साज भट्ट ने गाया है और अमजद नदीम आमिर ने कंपोज किया है, वहीं इसके बोल अजीम शिराजी ने लिखे हैं। गाने के बारे में बात करते हुए, शिव ने कहा, यह व्हाइट हिल बीट्स के साथ मेरा पहला सहयोग है, और पहली बार गाना सुनने पर, मुझे किरदार से जुड़ा हुआ महसूस हुआ, जिसका दिल उस वक्त दिल टूट जाता है, जब उसके प्यार की शादी किसी दूसरे से हो रही होती है।
सम्बंधित ख़बरें
शिव ने आगे कहा, मेरा मानना है कि यह ट्रैक दर्शकों को गहराई से पसंद आएगा, वे मेरे किरदार से जुड़ पाएंगे। सोनिया के साथ काम करना शानदार रहा। यह म्यूजिक वीडियो मेरे लिए एक बेहतरीन अवसर था।
गाने में की प्यार की मासूमियत के खट्टे-मीठे सार
सोनिया ने कहा, वीडियो को नैनीताल में शूट किया गया। यह गाना प्यार की मासूमियत के खट्टे-मीठे सार को दर्शाता है। जब से यह गाना मेरे पास आया है, तब से मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं। मुझे शिव और टीम के साथ मिलकर काम करने में बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना प्यार देंगे।
गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिंह सिद्धू द्वारा निर्मित, यह गाना व्हाइट हिल बीट्स के लेबल के तहत जारी किया गया है और यह ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।
Shiv thackeray new music video koi baat nahi released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
May 27, 2026 | 02:39 PMBJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
May 27, 2026 | 02:35 PMEXCLUSIVE: CBI खोलेगी ट्विशा शर्मा डेथ केस के राज, कानूनी बहस और गंभीर सवाल बरकरार
May 27, 2026 | 02:34 PMजन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PMएशियाई खेलों के पहले ‘गोल्डन बॉय’ रणधीर सिंह का निधन, NRAI ने जताया गहरा दुख, खेल जगत में शोक की लहर
May 27, 2026 | 02:31 PMBakrid Qurbani Rules: बकरीद में कुर्बानी के नियम क्या हैं? जानिए ईद-उल-अजहा से जुड़ी जरूरी बातें
May 27, 2026 | 02:30 PMइंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 8 हाईटेक सटोरिये गिरफ्तार
May 27, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM














