- Hindi News »
- Entertainment »
- Shekhar Kapur On Why Humans Search For Aliens Real Reason Explained
एलियन नहीं, अपना घमंड ढूंढ रहे हम…फिल्ममेकर शेखर कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Shekhar Kapur News: फिल्ममेकर शेखर कपूर ने एक अनोखे पोस्ट में बताया कि इंसान एलियन की खोज क्यों कर रहा है। उन्होंने ब्रह्मांड, बुद्धि और मानव अहंकार को जोड़ते हुए गहरी बात कही।
- Written By: स्नेहा मौर्या

शेखर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shekhar Kapur Alien Post: फिल्मनिर्माता और विचारशील व्यक्तित्व शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी बातें साझा करते हैं जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इस बार उन्होंने एलियन की खोज पर एक गहरी और बेहद दिलचस्प पोस्ट लिखी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस मैसेज में उन्होंने सरल शब्दों में समझाया कि आखिर इंसान को अंतरिक्ष में बुद्धिमान जीवन की तलाश का जुनून क्यों है।
दरअसल शेखर कपूर अपनी पोस्ट की शुरुआत इस प्रश्न से करते हैं हम एलियन क्यों ढूंढ रहे हैं? उनका कहना है कि हम दूर-दराज के ग्रहों पर किसी ऐसे जीव को खोज रहे हैं जो हमारी तरह सोचता या समझता हो। जैसे दो पड़ोसी एक-दूसरे की छत पर टेलिस्कोप लगाए बैठे देख रहे हों कि सामने से कोई जवाब मिले।
लेकिन फिर वो लिखते हैं “हम पहले से ही बुद्धिमानी से घिरे हुए हैं। पूरी प्रकृति, वनस्पति, जल, वायु… ये सब बुद्धि के रूप ही तो हैं। हम बुद्धिमान जीवन के बीच ही रह रहे हैं, फिर बाहर क्यों तलाश रहे हैं?”
सम्बंधित ख़बरें
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
‘बुद्धि का गर्भ है पूरा ब्रह्मांड’
शेखर कपूर आगे कहते हैं कि यूनिवर्स खुद बुद्धि का विशाल केंद्र है। हर कण में व्यवस्था, ऊर्जा और चेतना है। ऐसे में बाहर किसी और ग्रह पर किसी जीव को ढूंढना ये साबित नहीं करता कि हम अकेले या खास हैं बल्कि यह बताता है कि हम अपने अस्तित्व को समझने में अभी भी अधूरे हैं।
असल में इंसान एलियन नहीं, अपना अहंकार खोज रहा है
पोस्ट का सबसे असरदार हिस्सा वह है जहां शेखर कपूर कहते हैं कि इंसान एलियन इसलिए नहीं खोज रहा कि उसे किसी दूसरे जीवन की जरूरत है, बल्कि इसलिए कि वह अपने ‘अहंकार’ को सही ठहराना चाहता है। उनके शब्दों में “हम चाहते हैं कि कोई आए और कहे, हां भाई, तू ही नंबर वन है! इसलिए हम किसी दूसरे बुद्धिमान प्राणी की तलाश नहीं कर रहे, हम अपने अहंकार के लिए एक आईना ढूंढ रहे हैं।”
ये भी पढ़ें- कांथा धड़ाधड़ छाप रही नोट, जानें दुलकर सलमान की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन
शेखर कपूर बताते हैं कि बुद्धि सिर्फ मशीनों या स्पेस सिग्नलों में नहीं है, बल्कि हमारे चारों तरफ है, प्रकृति में, परिवेश में, जीवन की संरचना में। लेकिन फिर भी हम उसे नजरअंदाज कर बाहरी ग्रहों में खोजने निकल पड़ते हैं। फिलहाल अब उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shekhar kapur on why humans search for aliens real reason explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM‘करेरा तुम्हारे डैडी की जागीर नहीं’, SDOP की हिदायत पर आया BJP विधायक प्रीतम लोधी का बयान; पुलिस को दी चेतावनी
Apr 20, 2026 | 04:29 PMSomvar Upay: सोमवार को चुपचाप कर लें के ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन हो जाएगा खुशहाल!
Apr 20, 2026 | 04:27 PMट्रंप के टीम भेजने के ऐलान के बाद ईरान की ‘ना’, शांति वार्ता से पीछे हटा तेहरान; US को दी ‘करारे जवाब’ की धमकी
Apr 20, 2026 | 04:26 PMपरिवहन मंत्री सरनाईक की पहल पर कुओं को मिला नया जीवन, ठाणे में पुनर्जीवित कुंए का लोकार्पण
Apr 20, 2026 | 04:24 PMBreaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
Apr 20, 2026 | 04:19 PMअकोला में रेत माफिया का आतंक, पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
Apr 20, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM














