- Hindi News »
- Entertainment »
- Satish Shah Death Pooja Ruparel Emotional Remembered Ddlj Memories
‘सराभाई’ फेम सतीश शाह को याद कर रो पड़ीं पूजा रुपारेल, कहा- सेट पर लंच ब्रेक बन जाता था कॉमेडी शो
Satish Shah Death: सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। ऐसे में अभिनेत्री पूजा रुपारेल ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सेट से जुड़ी मीठी यादें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सतीश शाह, पूजा रुपारेल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Satish Shah Tribute Pooja Ruparel DDLJ: बॉलीवुड के बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हुआ। जिसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री गहरे दुख में है। दरअसल, अपनी अद्भुत कॉमिक टाइमिंग और नैचुरल एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई थी। फिल्मों से लेकर टीवी तक, सतीश शाह ने हर मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और हर किरदार को जीवंत बना दिया।
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सतीश शाह के साथ काम करने वाली अभिनेत्री पूजा रुपारेल (जिन्होंने ‘चुटकी’ का किरदार निभाया था) ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके बिना इंडस्ट्री में एक खालीपन सा महसूस हो रहा है। आईएएनएस से बातचीत में पूजा ने बताया, “सतीश जी सेट पर हमेशा माहौल को खुशनुमा बना देते थे। उनके मजेदार किस्से और जोक्स सुनकर हम सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते थे। हमारे लिए शूटिंग का हर दिन एक ‘कॉमेडी शो’ जैसा होता था।”
पूजा रुपारेल ने शेयर किया सतीश शाह संग प्यारा किस्सा
पूजा ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया जब सतीश शाह ने फिल्म के दौरान शाहरुख खान से मजाक में कहा था, “आप जीनियस हैं, बल्कि इंडिजिनियस हैं।” उस पल पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा था। पूजा ने कहा, “उनका ह्यूमर बेहद इंटेलिजेंट था। वह केवल कॉमिक एक्टर नहीं बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी थे, जो हर किसी को इज़्ज़त और प्यार से पेश आते थे।”
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
अभिनेत्री ने बताया कि सतीश शाह का पसंदीदा शो ‘सराभाई वर्सेज सराभाई’ उनके परिवार का भी फेवरेट था। “मैंने अपने पूरे परिवार के साथ वो शो देखा। पूजा ने आगे कहा कि उनके किरदार ‘इंदर सराभाई’ की बात ही कुछ और थी, क्लास, कॉमेडी और इमोशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन।”
ये भी पढ़ें- नम्रता मल्ला ने बादशाह के ‘कोकाइना’ पर मचाया तहलका, दिलकश मूव्स देख फैंस बोले- भोजपुरी की नोरा फतेही
एक्टर ने इन फिल्मों से बनाई थी खास पहचान
सतीश शाह का करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, और ‘सराभाई वर्सेज सराभाई’ जैसे यादगार प्रोजेक्ट्स में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। दर्शक आज भी उनके डायलॉग्स और किरदारों को मुस्कान के साथ याद करते हैं। उनके निधन से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री भावुक है। पूजा रुपारेल ने कहा, “लोग उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार से याद करेंगे। उनके बिना हंसी का संसार अधूरा लगेगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Satish shah death pooja ruparel emotional remembered ddlj memories
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMधमाकों से दहला चंडीगढ़, एक के बाद एक कई ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई लोग झुलसे
May 25, 2026 | 08:48 PMMP Police की बढ़ने जा रही संख्या, जल्द ही 6,500 हजार नए आरक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी; 13% नियुक्ति अब भी होल्ड
May 25, 2026 | 08:46 PMCockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
May 25, 2026 | 08:40 PMमोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, X अकाउंट बैन मामले में दायर की याचिका
May 25, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














